संसद भवन के इनोग्रेशन पर ₹75 का सिक्का जारी होगा
:सिक्के के एक तरफ अशोक स्तंभ, तो दूसरी तरफ संसद की तस्वीर होगी
नई दिल्ली
28 मई को नई संसद के इनॉग्रेशन पर 75 रुपए का सिक्का जारी किया जाएगा। इसके एक तरफ अशोक स्तंभ, तो दूसरी तरफ संसद की तस्वीर होगी। इसे कोलकाता की टकसाल में ढाला गया है। इस मौके पर एक स्टाम्प भी लॉन्च किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी नए संसद भवन का इनॉग्रेशन करेंगे।
समारोह कैसा होगा? इसकी अब तक अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन ANI के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह दो फेज में होगा। पहले फेज के कार्यक्रम गांधी प्रतिमा के पास एक पंडाल में होंगे। यहां सुबह 9:30 बजे तक पूजा और अन्य अनुष्ठान होंगे। दूसरा फेस दोपहर में लोकसभा कक्ष में राष्ट्रगान के गायन के साथ शुरू होगा।
75 रुपए के सिक्के का डायमीटर 44 मिमी का होगा
वित्त मंत्रालय के मुताबिक, 75 रुपए का सिक्का गोल होगा। इसका डायमीटर 44 मिमी है। इस सिक्के को 50% सिल्वर, 40% कॉपर, 5% निकेल और 5% जिंक के मिक्सर से बनाया गया है। सिक्के के एक तरफ अशोक स्तंभ होगा, जिसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा।
बाईं ओर देवनागरी में भारत और दाईं ओर अंग्रेजी में इंडिया लिखा होगा। नए सिक्के में रुपए का साइन होगा और लायन कैपिटल के नीचे 75 रुपए भी लिखा होगा। सिक्के की दूसरी साइड पर संसद परिसर की तस्वीर होगी। तस्वीर के ऊपर देवनागरी में संसद संकुल और नीचे अंग्रेजी में पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स लिखा होगा।
20 पार्टियां पीएम मोदी के इनॉग्रेशन करने के विरोध में, 25 शामिल होंगी
भाजपा समेत 25 पार्टियां शामिल होंगी: भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट), शिरोमणी अकाली दल, जनता दल (सेक्युलर), बसपा, NPP, NPF, NDPP, SKM, JJP, RLJP, RP (अठावले), अपना दल (एस), तमिल मनीला कांग्रेस, AIADMK, BJD, तेलुगू देशम पार्टी, YSR कांग्रेस, IMKMK और AJSU, MNF।
20 पार्टियां विरोध कर रहीं: कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, DMK, आम आदमी पार्टी, शिवसेना (उद्धव गुट), समाजवादी पार्टी, राजद, CPI, JMM, केरल कांग्रेस (मणि), VCK, रालोद, राकांपा, JDU, CPI (M), IUML, नेशनल कॉन्फ्रेंस, RSP, AIMIM और MDMK।
नए संसद भवन में लोकसभा कक्ष में 888 सदस्य और राज्यसभा कक्ष में 300 सदस्य आराम से बैठ सकते हैं।
नए संसद भवन में लोकसभा कक्ष में 888 सदस्य और राज्यसभा कक्ष में 300 सदस्य आराम से बैठ सकते हैं।
उद्घाटन कार्यक्रम का शेड्यूल
फर्स्ट फेज: सुबह 7:30 से 8:30 बजे: हवन और पूजा। 8:30 से 9 बजे तक: लोकसभा के अंदर सेंगोल को स्थापित किया जाएगा। सुबह 9-9:30 बजे: प्रार्थना सभा होगी।
दूसरा फेज: यह 12 बजे से शुरू होगा। राष्ट्रगान के साथ इसकी शुरुआत होगी। इस मौके पर दो लघु फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। फिर उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति का संदेश पढ़ा जाएगा। राज्यसभा में विपक्ष के नेता का संबोधन होगा। लोकसभा स्पीकर स्पीच देंगे। 75 रुपए का सिक्का और स्टाम्प रिलीज किया जाएगा। आखिर में पीएम मोदी का संबोधन होगा। करीब 2-2:30 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।
862 करोड़ रुपए में बनी हैहै संसद की नई बिल्डिंग
नई संसद 862 करोड़ रुपए में बनी है। पीएम ने 10 दिसंबर 2020 को इसकी आधारशिला रखी थी। नए संसद भवन का निर्माण 15 जनवरी 2021 को शुरू हुआ था। इस बिल्डिंग को पिछले साल नवंबर में पूरा हो जाना था। इसे रिकॉर्ड 28 महीने में बनाया गया है।