राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं शिमला , कल्याणी हेलिपैड पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया स्वागत

शिमला। चार दिन के आधिकारिक दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला पहुंच गई। शिमला के छराबड़ा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर वायुसेना के हेलिकॉप्टर्ज के माध्यम से राष्ट्रपति पहुंची, जहां राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनका स्वागत किया। द्रौपदी मुर्मू का यह पहला शिमला दौरा है।
आज शाम राजभवन में उनके सम्मान में सिविक रिसेप्शन होगी और कल वह शिमला शहर में ही दो कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी आएंगी। राष्ट्रपति निवास में 20 अप्रैल को एट होम का आयोजन होगा और 21 अप्रैल को राष्ट्रपति दिल्ली लौट जाएंगी।