कर्नाटक चुनाव के रुझानों में अब बीजेपी ने बनाई बढ़त
नई दिल्ली
दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में जश्न मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता।
दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में जश्न मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती 30 मिनट के रुझानों में ही कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया था। फिर वह पिछड़ गई। अब भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।
अभी भाजपा 114, कांग्रेस 98 और जेडीएस 12 सीटों पर आगे दिख रही है। अन्य का खाता नहीं खुला है। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, भाजपा 12, कांग्रेस 25 और जेडीएस 2 सीट पर आगे है।
जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि दो तीन घंटे का इंतजार कर लीजिए सब साफ हो जाएगा। उन्होंने उन खबरों का खंडन कर दिया था, जिसमें कहा जा रहा था कि भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने जेडीएस से संपर्क किया।