मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान
मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान
मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 11 लाख रुपये का चेक भेंट किया
NEWS Himachal
शिमला 03 मार्च, 2023
दैनिक समाचार पत्र पंजाब केसरी के हिमाचल संस्करण के समाचार संपादक विनय वशिष्ठ ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को पंजाब केसरी समूह की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 11 लाख रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया तथा कहा कि ऐसे अंशदान जरूरतमंदों की सहायता करने में मददगार साबित होंगे।