Monday, July 6, 2026
spot_img

Latest Posts

24 वर्षीय युवक लवकुश रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिवार ने प्रशासन और आमजन से लगाई मदद की गुहार

प्रयागराज (इलाहाबाद)।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद के मेजा थाना क्षेत्र के गांव चापार ताला से 24 वर्षीय युवक लवकुश रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। युवक के अचानक गायब होने से परिवार गहरे सदमे में है। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बेटे की चिंता में परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लापता युवक लवकुश, फूलचंद्र के पुत्र हैं। उनका पैतृक निवास ग्राम केवटाही, पोस्ट आँटा, थाना मेजा, जनपद प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)-212303 है। वर्तमान में उनके पिता फूलचंद्र हरियाणा के सोनीपत में सब्जी का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

परिजनों के अनुसार लवकुश 30 जून को गांव चापार ताला में वकील भारतीय के घर गया था। इसके बाद से वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। परिवार ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।

फूलचंद्र ने प्रशासन से अपील की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए उनके बेटे की जल्द से जल्द तलाश कराई जाए। उन्होंने कहा कि परिवार लगातार चिंता और भय के माहौल में जी रहा है और हर बीतते दिन के साथ उनकी बेचैनी बढ़ती जा रही है।

परिजनों ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को लवकुश के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल परिवार या स्थानीय पुलिस को सूचित करें, ताकि युवक को सकुशल उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके।

संपर्क नंबर:

लापता युवक लवकुश: 8168312407
– पिता फूलचंद्र: 7988529563
– अन्य संपर्क: 9794055596, 8168461235, 7082259946

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.