जल्द ही भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी जानी है. प्रतिष्ठित सीरीज का आगाज हो, उससे पहले भारतीय टीम से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) आगामी सीरीज से बाहर हो गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या है. जिसकी वजह से वह आगामी सीरीज से बाहर हुए हैं. बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई के साथ हुई बातचीत के दौरान बताया, ‘हैमस्ट्रिंग की चोट के वजह से वह वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं.’
कोहली का बाहर होना टीम इंडिया के लिए है तगड़ा झटका
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से विराट कोहली का बाहर होना भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका है. क्योंकि उनकी उम्दा बल्लेबाजी से पूरी दुनिया अच्छी तरह से वाकिफ है. यहीं नहीं वह फिलहाल जबरदस्त फॉर्म में भी चल रहे थे. हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल में उन्होंने आरसीबी को दूसरी बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. टीम के लिए उन्होंने 16 मुकाबलों में शिरकत करते हुए 16 पारियों में 56.25 की औसत से सर्वाधिक 675 रन बनाए थे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक देखने को मिले थे.




