Tuesday, August 11, 2026
spot_img

Latest Posts

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, कई देशों में महसूस किए गए झटके; 79 की मौत

पश्चिमी कोलंबिया में सोमवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। इस जबरदस्त भूकंप ने दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया और पड़ोसी इक्वाडोर को हिलाकर रख दिया, जिससे लोगों को अपने घरों और इमारतों से बाहर निकलना पड़ा।
दक्षिण अमेरीकी महाद्वीप के कोलंबिया में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक भूकंप के ये झटके पश्चिमी कोलंबिया में महसूस किए गए। इस जबरदस्त भूकंप ने दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया और पड़ोसी इक्वाडोर को हिलाकर रख दिया। भूकंप की वजह से लोग घबरा गए और आनन-फानन में लोगों को अपने घरों और इमारतों से बाहर निकलना पड़ा।
7.4 रही भूकंप की तीव्रता
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे और कोलंबिया की संबंधित एजेंसी, दोनों ने भूकंप की तीव्रता 7.4 बताई। दोनों एजेंसियों का कहना है कि भूकंप का केंद्र काफी गहराई में था। दोनों ने भूकंप का केंद्र सैन होजे डेल पाल्मार बताया, जो कोलंबिया की राजधानी बोगोटा से लगभग 250 मील (400 किलोमीटर) पश्चिम में स्थित एक इलाका है।

79 लोगों की हुई मौत
फिलहाल इस भूकंप के बाद अधिकारियों ने बताया कि इमारतें गिरने के कई मामले सामने आए हैं। इमारतों में कई लोगों के दबे होने की सूचना भी मिल रही है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक 79 लोगों की मौत भी हो गई है। वहीं अलग-अलग इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। बता दें कि यह भूकंप जून के आखिर में वेनेजुएला में लगातार आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद आया है। उन भूकंपों में सैकड़ों इमारतें नष्ट हो गई थीं और 5,000 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई थी। यह वेनेजुएला में पिछले 125 सालों का सबसे शक्तिशाली भूकंप था। इस आपदा ने पूरे देश को हिला दिया।

राष्ट्रपति ने खुद संभाली कमान
मध्य और पश्चिमी कोलंबिया में छोटे भूकंप, जिन्हें “टेम्ब्लोरेस” कहा जाता है, आम हैं, लेकिन 6.0 तीव्रता से ज़्यादा वाले भूकंप कम ही आते हैं। 1999 में, अर्मेनिया शहर के पास 6.2 तीव्रता के भूकंप में 1,100 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई थी। कोलंबिया के नए राष्ट्रपति एबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला ने सोमवार को कहा कि देश में आए भूकंप के बाद सैन होज़े डेल पाल्मार में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सरकार की कार्रवाई की कमान उन्होंने खुद संभाली है। उन्होंने कहा, “आप अकेले नहीं हैं। सरकार आपके साथ है और कार्रवाई कर रही है।”

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता
बता दें कि भूकंप की तीव्रता को रिक्टर स्केल के जरिए मापा जाता है। रिक्टर स्केल पर 4 से 4.9 तीव्रता के भूकंप में घर में रखा सामान अपनी जगह से नीचे गिर सकता है। 5 से 5.9 तीव्रता के भूकंप में भारी सामान और फर्नीचर भी हिल सकता है। 6 से 6.9 में इमारत का बेस दरक सकता है। 7 से 7.9 में इमारतें गिर जाती हैं। 8 से 8.9 में सुनामी का खतरा होता है और ज्यादा तबाही मचती है। 9 या ज्यादा में सबसे भीषण तबाही होती है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.