Saturday, June 13, 2026
spot_img

Latest Posts

तमिलनाडु में सियासी भूचाल: अन्नामलाई ने छोड़ी BJP, ‘वी द लीडर्स’ को चंद घंटे में लाखों लोगों का मिला साथ

भाजपा का साथ छोड़ तमिलनाडु में राजनीति के दिग्गज नेता अन्नामलाई ने नए मूवमेंट का ऐलान किया है। उनके इस मूवमेंट को अब तक 10 लाख लोगों का समर्थन मिला है। जानिए क्या है उस मूवमेंट का नाम?
तमिलनाडु के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने भाजपा से औपचारिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद अन्नामलाई ने नया पॉलिटिकल मूवमेंट ‘वी द लीडर्स लॉन्च किया है, जिसने अपने लॉन्च के कुछ ही घंटों में 10 लाख से ज्यादा लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया है और लोग उससे लगातार जुड़ते जा रहे हैं। भाजपा का साथ छोड़ने वाले अन्नामलाई ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सस्टेनिबिलिटी और युवा नेतृत्व के प्रति उत्साह से भरे लोगों से अपने पार्टी के साथ जुड़ने की आह्वान करते हुए इस आंदोलन को नई राजनीतिक यात्रा की शुरुआत करार दिया है।
अन्नामलाई ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी का उद्देश्य को आम आदमी की राजनीति रूप में जिक्र किया है। नई पार्टी के ऐलान से पहले इस मूवमेंट को लेकर तमिलनाडु की सियासत में हलचल पैदा कर दी है।

के. अन्नामलाई ने ट्वीट किया, “हमारे राजनीतिक आंदोलन ने एक मील का पत्थर हासिल किया है, महज 10 घंटों में 10 लाख से अधिक नेताओं ने पंजीकरण कराया है। यह असाधारण प्रतिक्रिया हमारे साझा दृष्टिकोण और सामूहिक मिशन में बढ़ते विश्वास का सशक्त प्रमाण है। मैं इस आंदोलन पर भरोसा रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।”
अन्नामलाई भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी यानी आईपीएस रह चुके हैं। पुलिस सेवा को छोड़कर वे राजनीति में आए और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने। उसके बाद पार्टी से इस्तीफा देने के बाद के. अन्नामलाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘वी द लीडर्स’ के आधिकारिक वेबसाइट का लिंक शेयर किया। उनके इस वी द लीडर्स मूवमेंट को कुछ ही घंटों में लाखो लोगों का समर्थन मिला है। अपने पोस्ट के कैप्शन में अन्नमलाई ने कहा, ‘आइए आगे बढ़ें, कदम उठाएं और बदलाव लाएं।हमारे राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत करने के लिए यहां जुड़ें।’

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.