Friday, September 4, 2026
spot_img

Latest Posts

11 साल बच्चे के सिर पर पेड़ से गिर गया नारियल, इलाज के दौरान मौत, परिवार के लिए राहत सामग्री लेने गया था

ओडिशा के मयूरभंज में एक 11 साल के बच्चे सिर पर पेड़ से नारियल गिर गया। इस वजह से मासूम की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, बच्चा बाढ़ पीड़ित परिवार के लिए राहत सामग्री लेने गया था।
ओडिशा के मयूरभंज जिले के बारीपदा में एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है। बाढ़ के कारण घर डूबने के बाद परिवार के लिए राहत सामग्री लेने गए 11 साल के एक बच्चे की नारियल गिरने से मौत हो गई। मौत कब और किस तरह सामने आ जाए, इसका कोई भरोसा नहीं। ओडिशा के बारीपदा शहर के मधुबन इलाके में एक ऐसा ही दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। यहां पेड़ से नारियल गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हुए 11 साल के एक मासूम बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

कैसे हुआ हादसा?
बताया जा रहा है कि बुधवार को बादल अपने परिवार के लिए राहत सामग्री लेने राहत वितरण केंद्र गया था। राहत सामग्री लेकर जब वह वापस अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में अचानक एक पेड़ से नारियल उसके ऊपर आ गिरा। नारियल गिरने से बादल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे इलाज के लिए पीआरएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया और उसे बचाने की पूरी कोशिश की गई। लेकिन उसकी हालत गंभीर थी। इलाज के दौरान तमाम कोशिशों के बावजूद बादल की जान नहीं बचाई जा सकी। इलाज के दौरान बादल ने दम तोड़ दिया।

मृतक बच्चे की पहचान बादल पात्र के रूप में हुई है। बादल स्थानीय इलाके का रहने वाला था और पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। जानकारी के अनुसार, बाढ़ के कारण बादल का घर पानी में डूब गया था। परिवार के लिए मुश्किल की घड़ी थी। इसी बीच, परिवार की जरूरतों के लिए राहत सामग्री लेने के लिए बादल राहत वितरण केंद्र गया था।
बच्चे के पिता ने बयां किया दर्द
बादल बाढ़ की वजह से परेशान अपने परिवार के लिए राहत सामग्री लेने निकला था। परिवार को उम्मीद थी कि वह राहत सामग्री लेकर वापस घर आएगा। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि रास्ते में हुआ एक अचानक हादसा परिवार से उसका मासूम बेटा हमेशा के लिए छीन लेगा। बादल के पिता अजय पात्रा ने कहा- “हमारे घर में बाढ़ का पानी घुस गया। मेरा बेटा रिलीफ सामग्री लाने के लिए गया था। लौटते वक्त पाल बाबू के घर के सामने के नारियल के पेड़ से नारियल गिरा और वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। उसने हमें चोट लगने की बात बताई थी इसके बाद हम उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हम उसे पहले स्थानीय अस्पताल लेकर गए इसके बाद उसे रंगमाटिया अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।” आपको बता दें कि इससे पहले ओडिशा के पुरी जिले में फूल तोड़ने गई बच्ची लोहे की ग्रिल पर गिर गई थी। इस दौरान बच्ची की हाथ में सरिया घुस गया जिसके बाद उसकी AIIMS में सर्जरी हुई।

बेटे की मौत ने परिवार को तोड़ा
एक तरफ ये परिवार पहले से ही बाढ़ की परेशानी से जूझ रहा था। दूसरी तरफ 11 साल के बेटे की मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। बादल की मौत की खबर सामने आने के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। एक मासूम बच्चे की इस तरह अचानक हुई मौत से स्थानीय लोग भी स्तब्ध हैं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.