Monday, September 7, 2026
spot_img

Latest Posts

लाल निशान में खुला शेयर बाजार, आईटी स्टॉक्स में भारी गिरावट

हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 69.38 अंकों (0.09%) की गिरावट के साथ 76,446.05 अंकों पर खुला।
सोमवार को घरेलू शेयर बाजार ने मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की। आज सेंसेक्स 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुला, जबकि निफ्टी 50 ने 0.06 प्रतिशत के नुकसान के साथ ट्रेडिंग शुरू की। हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस जैसी दिग्गज आईटी कंपनी के शेयरों ने बड़ी गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।
गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स और निफ्टी 50
हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 69.38 अंकों (0.09%) की गिरावट के साथ 76,446.05 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 14.55 अंकों (0.06 प्रतिशत) गिरकर 23,883.15 अंकों पर खुला। बताते चलें कि पिछले हफ्ते भी शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी। शुक्रवार को आखिरी कारोबारी सत्र में बाजार ने तेजी के साथ कारोबार बंद किया था।

निफ्टी की 50 में से 35 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले
सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 10 कंपनियों के शेयर ही बढ़त लेकर हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 20 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 13 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में खुले और 35 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। जबकि 2 कंपनियों के शेयर आज बिना किसी बदलाव के खुले।

सेंसेक्स के टॉप गेनर और लूजर
हफ्ते के पहले दिन सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे ज्यादा 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले। जबकि, आईटी कंपनी इन्फोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.27 प्रतिशत के नुकसान के साथ कारोबार शुरू किया।

सोमवार को हरे निशान में खुले सेंसेक्स के ये स्टॉक्स
सेंसेक्स के बाकी शेयरों में आज बीईएल के शेयर 0.51 प्रतिशत, एटरनल 0.43 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.42 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.33 प्रतिशत, एलएंडटी 0.30 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.25 प्रतिशत, टाइटन 0.12 प्रतिशत, एसबीआई 0.10 प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।

इन शेयरों ने लाल निशान में शुरू किया कारोबार
वहीं दूसरी ओर, सोमवार को एचसीएल टेक के शेयर 1.72 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.01 प्रतिशत, टीसीएस 0.91 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.49 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.49 प्रतिशत, इंडिगो 0.45 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.41 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.39 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.38 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.35 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.34 प्रतिशत, आईटीसी 0.19 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.11 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.11 प्रतिशत, ट्रेंट 0.11 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.08 प्रतिशत, सन फार्मा 0.07 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.02 प्रतिशत और पावर ग्रिड के शेयर 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.