Tuesday, November 3, 2026
spot_img

Latest Posts

BJP ऑफिस में 5 फीट लंबा किंग कोबरा सांप निकलने से हड़कंप, जिलाध्यक्ष के कमरे के AC में लटका था

यूपी के सीतापुर में बीजेपी ऑफिस के अंदर जिलाध्यक्ष के कमरे में किंग कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। हालांकि राहत की बात ये रही कि समय रहते सांप को रेस्क्यू कर लिया गया।
BJP ऑफिस में 5 फीट लंबा किंग कोबरा सांप निकला
जिलाध्यक्ष के कमरे के AC में लटका था, पूंछ दिखी तो हुआ शक
जिलाध्यक्ष की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
सीतापुर: यूपी के सीतापुर में बुधवार सुबह BJP कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां मौजूद कर्मचारियों को किंग कोबरा सांप दिखाई दिया। करीब पांच फीट लंबा किंग कोबरा सांप देखकर कर्मचारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

किंग कोबरा सांप, जिलाध्यक्ष के कमरे में लगे एसी के अन्दर था
यह किंग कोबरा सांप, जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला के कमरे में लगे एसी के अन्दर बैठा हुआ था। बताते हैं कि जब कार्यालय पर तैनात कर्मचारी कमरे की सफाई करने गया तो उसे एसी के पिछले हिस्से में एक लंबी पूछ दिखाई दी, जिसे सफाई कर रहे कर्मचारी ने किसी जीव के होने की आशंका से डंडे से हिलाया।

इसके बाद किंग कोबरा का पीछे का हिस्सा आधे से ज्यादा बाहर निकल गया। कुछ देर बाद उसका मुंह एसी के आगे के हिस्से से निकल आया। सांप को देखकर सफाई कर रहा कर्मचारी दहशत में आ गया और वह भागकर कमरे से बाहर आ गया।

उसने जिलाध्यक्ष को कमरे में सांप होने की सूचना दी। जिलाध्यक्ष की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने एसी के पीछे से बमुश्किल किंग कोबरा सांप को निकाला। करीब पांच फीट का लंबा किंग कोबरा एसी से निकलने के बाद वह पास की खिड़की पर रेंगने लगा।

वन विभाग की टीम को किंग कोबरा का रेस्क्यू करने में करीब पांच घंटे का समय लगा तब जाकर वह पकड़ में आया। किंग कोबरा के पकड़े जाने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

किंग कोबरा सांप कितना खतरनाक होता है?
किंग कोबरा सांप इंसानों के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है क्योंकि इसका जहर काफी तीव्र होता है और अगर किसी इंसान को ये सांप काट ले तो इंसान की मौत हो सकती है। इसका जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है। हालांकि अगर सही समय पर पीड़ित को डॉक्टर के पास ले जाया जाए तो जान बचाई जा सकती है लेकिन अगर हॉस्पिटल ले जाने में देर की तो बचने की संभावना न के बराबर होती है।

सांप एक शर्मीला जीव है और वह खुद ही इंसान से दूर भागता है लेकिन अगर उसे खतरे की आशंका हो तो वह इंसान को डस सकता है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.