Thursday, September 10, 2026
spot_img

Latest Posts

नितिन नवीन ने राहुल गांधी को ‘मियां’ कहकर पुकारा, बोले- ‘वह विदेशी संस्कृति में पले और बढ़े’

भाजपा और कांग्रेस के बीच वंदे मातरम् को लेकर सियासी संग्राम तेज हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी को ‘मियां’ कह दिया है। नितिन नवीन ने कहा है कि विदेशी कल्चर वाले भारत की संस्कृति को क्या समझेंगे?
वंदे मातरम् को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। वंदे मातरम् को लेकर हो रहे विवाद के मुद्दे पर नितिन नवीन ने राहुल गांधी को ‘मियां’ कह दिया है। नितिन नवीन ने कहा है कि राहुल मियां देश (भारत) की संस्कृति को नहीं समझते क्योंकि वो विदेशी संस्कृति में पले बढ़े हैं।

क्या बोले नितिन नवीन?
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा- “इस देश में ऐसे भी दल के लोग हैं जो वंदे मातरम् कहने में भी शर्मिंदगी महसूस करते हैं। मैं राहुल मियां से कहता हूं, मित्रों कि राहुल जी आप वंदे मातरम् का महत्व समझ ही नहीं सकते। क्योंकि आपने कहीं ना कहीं भारतीय संस्कृति के महत्व को ही नहीं समझा। आप तो विदेशी संस्कृति में पले और बढ़े हैं। जिस वंदे मातरम् की गूंज से हजारों लाखों बलिदानियों ने अपना बलिदान दिया, इस देश की मिट्टी के लिए, देश की आजादी के लिए। उस वंदे मातरम् का पूरा गान करने से आपकी माताश्री और आपकी पार्टी अपमानित महसूस करती है। इस कांग्रेस को तो निश्चित रूप से हमें समाप्त कर देना चाहिए मित्रों।
क्या है पूरा विवाद?
आपको बता दें कि हाल ही में संसद से वंदे मातरम् बिल पास हुआ था। इस बिल के अनुसार, वंदे मातरम् के सभी 6 अंतरे गाना अनिवार्य कर दिया गया है। बीते 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन लाल किले पर भी वंदे मातरम् का गायन हुआ था। हालांकि, कांग्रेस ने ऐलान किया था कि वे राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 6 पैरा में से सिर्फ दो पैरा गाएंगे। कांग्रेस के नेता पूरा वंदे मातरम नहीं गाएंगे।

उत्तराखंड में फिर बनेगी भाजपा की सरकार
दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड के दौरे पर हैं। बुधवार को उन्होंने हल्द्वानी में आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में सहभागिता की। इस बैठक में पार्टी संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और राज्य के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। हल्द्वानी में विस्तारित राज्य कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने अपने संबोधन में ये भी कहा कि “कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण को देखकर मुझे पूर्ण विश्वास है कि 2027 में उत्तराखंड में भाजपा जीत की ऐतिहासिक हैट्रिक लगाने जा रही है।

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.