Tuesday, June 9, 2026
spot_img

Latest Posts

हफ्ते के पहले ही दिन क्रैश हुआ बाजार, इन शेयरों में भारी गिरावट

एशियाई बाजारों में गिरावट के अलावा, इजरायल द्वारा ईरान पर ताजा हमले, कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार तेजी भी आज की गिरावट की प्रमुख वजहें रहीं।
Stock Market Highlights 8 June, 2026: एशियाई बाजारों में भारी गिरावट के बीच आज घरेलू शेयर बाजार भी क्रैश हो गए। सोमवार को स्थानीय बाजार लगभग 1 प्रतिशत टूटकर बंद हुआ। हफ्ते के पहले ही दिन, आज बीएसई सेंसेक्स 719.08 अंकों (0.97 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 73,524.26 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 243.70 अंक (1.04 प्रतिशत) टूटकर 23,123.00 अंकों पर कारोबार बंद किया। एशियाई बाजारों में गिरावट के अलावा, इजरायल द्वारा ईरान पर ताजा हमले, कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार तेजी भी आज की गिरावट की प्रमुख वजहें रहीं। सोमवार को आई इस गिरावट की वजह से तमाम छोटी-बड़ी कंपनियों के शेयरों में भारी नुकसान हुआ है।

एटरनल के शेयर में भारी गिरावट
सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 7 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 23 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 9 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 41 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल पावर ग्रिड के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, एटरनल के शेयर सबसे ज्यादा 3.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

हरे निशान में बंद हुए इन कंपनियों के शेयर
सेंसेक्स के बाकी शेयरों में आज टेक महिंद्रा के शेयरों ने 1.35 प्रतिशत, बीईएल 1.20 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.13 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.42 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.30 प्रतिशत और सन फार्मा के शेयरों ने 0.19 प्रतिशत की बढ़त लेकर कारोबार बंद किया।

महिंद्रा, ट्रेंट समेत इन शेयरों में बड़ा नुकसान
वहीं दूसरी ओर, सोमवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2.51 प्रतिशत, ट्रेंट 2.21 प्रतिशत, इंडिगो 2.16 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.13 प्रतिशत, टीसीएस 2.13 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.05 प्रतिशत, एलएंडटी 2.00 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.91 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.89 प्रतिशत, टाइटन 1.61 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.27 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.20 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.18 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.17 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.12 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.97 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.81 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.67 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.55 प्रतिशत, आईटीसी 0.48 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.47 प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.