Friday, September 18, 2026
spot_img

Latest Posts

वसंत कुंज साउथ में 17 वर्षीय रोशनी लापता, आधी रात घर से गायब हुई किशोरी; FIR दर्ज, परिवार ने लगाई मदद की गुहार

नई दिल्ली। वसंत कुंज साउथ थाना क्षेत्र की रंगपुरी बंगाली कॉलोनी से 17 वर्षीय किशोरी रोशनी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार 7 सितंबर 2026 की रात करीब 2 बजे रोशनी घर में सो रही थी। उसकी मां रेखा देवी बाथरूम जाने के लिए उठीं तो रोशनी घर में नहीं मिली। परिजनों ने आसपास और अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका।

रेखा देवी के अनुसार वह करीब पांच साल से अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रही हैं। परिवार में उनकी बेटी रोशनी और दो बेटे हैं। वह रंगपुरी बंगाली कॉलोनी स्थित एक गोदाम में पन्नी बीनने का काम करती हैं। घटना वाली रात रोशनी घर में सो रही थी, लेकिन मां के बाथरूम जाने के दौरान वह बिना बताए कहीं चली गई। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटी।

परिजनों ने पुलिस को रोशनी का हुलिया भी बताया है। उसकी उम्र 17 वर्ष, कद करीब 4 फीट 6 इंच, रंग काला, चेहरा गोल और शरीर सामान्य बताया गया है। घटना के समय उसने गुलाबी रंग की टीशर्ट, महरूम रंग की जींस और पैरों में हवाई चप्पल पहन रखी थी। परिवार को आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया हो सकता है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार 7 सितंबर को PCR कॉल के माध्यम से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता से संपर्क किया। शिकायतकर्ता थाने पहुंचीं और अपनी बेटी की गुमशुदगी के संबंध में बयान दर्ज कराया। पुलिस की ओर से मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू की गई है। FIR में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जिम्मेदारी ASI हरि राम मीणा को दी गई है।

दस्तावेज के अनुसार घटना का स्थान शिव शक्ति स्कूल, बंगाली कॉलोनी, रंगपुरी, दिल्ली बताया गया है। FIR की प्रति शिकायतकर्ता को निशुल्क उपलब्ध कराने और वरिष्ठ अधिकारियों को भेजने की प्रक्रिया भी दर्ज है। पुलिस की ओर से किशोरी की तलाश के लिए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

इधर, कई दिन बीतने के बाद भी बेटी का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार बेहद परेशान है। मां का कहना है कि रोशनी के घर वापस नहीं आने से पूरा परिवार चिंता में है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से किशोरी की तलाश तेज कराने और उसे सुरक्षित बरामद करने की मांग की है।

परिवार ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को रोशनी के संबंध में कोई जानकारी मिलती है या वह कहीं दिखाई देती है तो तुरंत परिजनों के मोबाइल नंबर 7371844987 और 9117390179 पर सूचना दें अथवा नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करें। परिवार की मांग है कि मामले में समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि किशोरी को सुरक्षित घर वापस लाया जा सके और उन्हें न्याय मिल सके।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.