Friday, September 18, 2026
spot_img

Latest Posts

दिल्ली से मुंबई तक, iPhone का नया मॉडल खरीदने के लिए लगी लंबी कतारें, एक ग्राहक ने कहा- ’10 बजे रात से ही लाइन में हूं

बेंगलुरु: भारत में आज शुक्रवार से iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की आधिकारिक बिक्री शुरू होने जा रही है। मोबाइल की बिक्री शुरू होने से पहले ही दुकानों के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है।
एपल कंपनी के iPhone का क्रेज भारत में लोगों के बीच लगातार बढ़ता चला जा रहा है। जैसे ही एपल अपने iPhone का कोई भी नया मॉडल लॉन्च करती है, इसे खरीदने वालों की लाइन लग जाती है। हाल ही में एपल ने iPhone 18 के अलग-अलग वेरिएंट्स को लॉन्च किया था। आज शुक्रवार 18 सितंबर से भारत में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की आधिकारिक बिक्री शुरू कर दी गई है। मोबाइल फोन को खरीदने के लिए गुरुवार की रात से भीड़ लग गई है। दिल्ली से लेकर मुंबई और बेंगलुरु तक लोग एपल की शॉप के बाहर लाइन लगा कर खड़े हैं।
10 बजे से ही लाइन में हूं- ग्राहक
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरू होने से पहले ही मुंबई में एप्पल स्टोर के बाहर ग्राहकों की भारी भीड़ जमा है। एक ग्राहक ने कहा कि “हम पूरी रात यही पर खड़े रहे हैं। हम काफी उत्साहित हैं। भले ही हमारे पास बारकोड नहीं है, फिर भी हम लाइन में खड़े हैं।” वहीं, एक अन्य ग्राहक हितेश पटेल ने बताया- “मैं नासिक से मुंबई आया हूं। हम लोग कल गुरुवार की रात 10 बजे से ही लाइन में लगे हुए हैं। मुझे पहला स्लॉट मिला है, जो सुबह 8 बजे का है। इसके बाद मुझे अपना प्रोडक्ट मिल जाएगा। मैं हर साल मोबाइल को बदल देता हूं। मेरे पास अभी 17 Pro Max मौजूद है। मैं अब 18 Pro Max लेने जा रहा हूं।”
ये त्योहार के जैसा- ग्राहक
भारत में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की आधिकारिक बिक्री शुरू होने बेंगलुरु में भी भारी भीड़ जमा देखी गई है। यहां ‘मॉल ऑफ एशिया’ में ‘इमैजिन एप्पल प्रीमियम रीसेलर स्टोर’ के बाहर नए डिवाइस खरीदने के लिए कस्टमर्स की लंबी लाइनें देखी गई। इस दौरान राहुल नाम के एक कस्टमर ने कहा- “मैं करीब सुबह 5 बजे से ही यहां मौजूद हूं। यहां लंबी लाइन लगी थी। हरियाणा, दिल्ली और मुंबई से भी लोग सिर्फ iPhone खरीदने के लिए यहां आए हैं। मैं काफी समय से iPhone खरीद रहा हूं। मुझे याद है कि मेरा पहला iPhone, iPhone 7 था। तब से मैं लगातार iPhone खरीद रहा हूं। मैं फोन का इंतजार कर रहा हूं। लेकिन मेरे लिए यह किसी त्योहार जैसा है। iPhone का लॉन्च किसी त्योहार की तरह होता है। हर साल, मैं iPhone खरीदने की कोशिश करता हूं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरू होने से पहले शुक्रवार को सुबह-सुबह साकेत के ‘सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल’ में एप्पल स्टोर के बाहर भीड़ जमा है। भीड़ में मौजूद सूरज चौहान नाम के एक कस्टमर ने इस दौरान कहा- मैं YouTube पर चैनल चलाता हूं और टेक रिव्यू करता हूं। मुझे फोन में काफी दिलचस्पी है। मैंने पिछली बार 17 Pro खरीदा था, इसलिए इस बार मैं 18 Pro Max खरीदने आया हूं। बड़ी संख्या में लोग फोन का इंतजार कर रहे हैं। मैं भी इंतजार कर रहा हूं।”
वहीं, अजय नाम के एक ग्राहक ने कहा- “मैं 18 Pro Max 1TB लेने आया हूं। मैंने इसे पहले ही प्री-बुक कर लिया है; बस यहां इंतजार कर रहा हूं। काफी भीड़ है। लेकिन मैं फोन सबसे पहले पाना चाहता हूं। वर्तमान में मैं iPhone 17 Pro यूज कर रहा हूं। देखते हैं कि 18 Pro में उन्होंने क्या नए फ़ीचर्स दिए हैं।”

iPhone के नए मॉडल के बारे में जानिए
PTI की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, एपल ने हाल ही में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo लॉन्च किया है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में फोन की बैटरी, कैमरा और प्रदर्शन में सुधार किए गए हैं। एपल ने आइफोन के नए मॉडल में AI क्षमताओं, प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर मुख्य रूप से ध्यान दिया है। PTI के अनुसार, आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की भारत में शुरुआती कीमत क्रमशः 1,64,900 और 1,79,900 रखी गई है। वहीं, भारत में iPhone Duo की बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 2.99 लाख रुपये रखी गई है।

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.