Tuesday, October 13, 2026
spot_img

Latest Posts

जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, दिल्ली पुलिस के आदेश पर उठे सवाल

दिल्ली पुलिस के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। इस पर रामलीला मैदान समेत तीन नए प्रदर्शन स्थलों पर भी सवाल उठाए गए हैं।
ल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के दिल्ली पुलिस के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। इस मामले में पहले से लंबित एक याचिका में अर्जी दाखिल कर पुलिस के नए आदेश पर सवाल उठाए गए हैं। अर्जी में रामलीला मैदान समेत प्रदर्शन के लिए तय किए गए तीन नए स्थलों को लेकर भी आपत्ति जताई गई है।
दिल्ली में निर्धारित किए गए 3 नए प्रदर्शन स्थल
दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने 11 अक्टूबर को आदेश जारी कर जंतर-मंतर की जगह तीन नए प्रदर्शन स्थल निर्धारित किए थे। इनमें रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का सीबीडी (CBD) ग्राउंड शामिल हैं। पुलिस के इस फैसले के बाद अब इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।

जंतर-मंतर को हटाए जाने से खड़े हुए सवाल
जंतर-मंतर लंबे समय से दिल्ली में विरोध प्रदर्शन और धरना-प्रदर्शन के प्रमुख केंद्रों में रहा है। विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और दूसरे समूहों ने यहां अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किए हैं। ऐसे में जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाने के फैसले पर कानूनी सवाल खड़े हो गए हैं।

आपत्तियों पर विचार किए जाने की मांग
सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अर्जी के जरिए दिल्ली पुलिस के आदेश की वैधता और प्रदर्शन के लिए निर्धारित नए स्थानों को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर विचार किए जाने की मांग की गई है। हालांकि, इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की आगे की कार्रवाई और किसी संभावित आदेश को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।
CJP ने खड़े किए सवाल
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरव दास ने सोमवार को कहा कि जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के तौर पर गैर-अधिसूचित करने का सरकार का फैसला ”मंजूर नहीं है” और वह ”इस मनमाने फैसले को नहीं मानते।” इसके साथ ही उन्होंने कहा, ”जंतर-मंतर भारत के लोगों का है। क्या गृह मंत्रालय ने भारत के लोगों से सलाह ली? क्या किसी हितधारक से सलाह ली गई? क्या किसी संगठन से सलाह ली गई?”

दिल्ली पुलिस ने जारी किया था आदेश
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने एक आदेश जारी किया था। इसमें पूर्वी दिल्ली स्थित रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबीडी ग्राउंड विरोध-प्रदर्शन के लिए नये निर्दिष्ट स्थल तय किए गए हैं। यह कदम जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के लिए जुटने के आह्वान के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने के बीच उठाया गया है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.