Monday, November 2, 2026
spot_img

Latest Posts

पाकिस्तान ने जिस मैच में रचा इतिहास, उसी पर आईसीसी का सख्त एक्शन, लगा दी पेनाल्टी

श्रीलंका के खिलाफ 325 रनों का स्कोर चेज कर पाकिस्तान ने ट्राई सीरीज जीत थीं, आईसीसी ने इसी मैच में टीम को स्लो ओवर रेट का दोषी माना है, इसलिए मैच फीस पर 5 प्रतिशत का जुर्माना लगाया है।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने ट्र्राई सीरीज के फाइनल में रिकॉर्ड स्कोर चेज कर नया इतिहास लिखा था। टीम ने सीरीज भी जीतने में कामयाबी हासिल की, लेकिन अब आईसीसी ने उसी मैच पर सख्त एक्शन लिया है। आईसीसी ने पाकिस्तानी टीम को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया है और उस पर पांच फीसदी का जुर्माना लगाया है। हालांकि इससे बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। सीरीज अब खत्म हो चुकी है।
पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीती थी ट्राई सीरीज
पिछले दिनों पाकिस्तान में वनडे ट्राई सीरीज का आयोजन किया गया। इसमें पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका और इंग्लैंड की टीमें हिस्सा ले रही थीं। इंग्लैंड की टीम तो पहले ही बाहर हो गई थीं, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें फाइनल में पहुंचीं। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 325 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। पहली पारी के बाद इस बात की उम्मीद कम थी कि पाकिस्तानी टीम इतना बड़ा स्कोर चेज कर पाएगी, लेकिन पाकिस्तान ने 48.3 ओवर में सात विकेट पर 331 रन बनाकर मैच और सीरीज अपने नाम कर लिया।

फखर जमां और अराफत मिन्हास ने खेली थीं तूफानी पारियां
श्रीलंका के लिए जहां एक ओर कामेंदु मेंडिस ने 128 बॉल पर 131 रन बनाए, वहीं पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज फखर जमां ने 99 बॉल पर ताबड़तोड़ अंदाज में 127 रन बनाने में कामयाबी हासिल की थी। अराफत मिन्हास ने नीचे के क्रम में आकर केवल 31 बॉल पर 61 रन बना दिए थे। यही वजह रही कि टीम ने इतना बड़ा स्कोर हासिल कर लिया। इस बीच आईसीसी ने पाकिस्तान को स्लो ओवर रेट का जिम्मेदार मानते हुए टीम पर मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।

पाकिस्तान ने समय सीमा में एक ओवर कम फेंका
आईसीसी के मैच रेफरी जेफ क्रो ने माना कि पाकिस्तान टीम निर्धारित समय में ओवर पूरे करने में नाकाम रही और एक ओवर कम किया था। आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, निर्धारित समय में गेंदबाजी न कर पाने पर प्रति ओवर 5 प्रतिशत का जुर्माना लगाया जाता है। पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने इस उल्लंघन को स्वीकार कर लिया है, इसलिए मामले में आगे की कार्यवाही की कोई जरूरत नहीं है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.