Tuesday, November 3, 2026
spot_img

Latest Posts

अमेरिका ने ईरान पर शुरू किए हमले, केशम द्वीप को बनाया निशाना, कई धमाके हुए

अमेरिका ने ईरान पर एक बार फिर से हमले शुरू कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप को निशाना बनाया है जो कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में स्थित है।
मिडिल ईस्ट क्षेत्र में एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है और बड़े युद्ध का खतरा मंडराने लगा है। अब मंगलवार की सुबह खबर सामने आई है कि अमेरिका ने ईरान पर फिर से बड़ा हमला किया है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के ये हमला केशम द्वीप पर हुआ है, वहां कई धमाके हुए हैं। ये द्वीप स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में स्थित है। आपको बता दें कि ये अटैक ऐसे वक्त में हुआ है जब अमेरिका में मिड टर्म चुनाव के लिए आज मंगलवार को वोटिंग होनी है।

ईरान ने की कई विस्फोटों के बारे में पुष्टि
ईरान की सरकारी मीडिया ने भी केशम द्वीप पर कई विस्फोटों के बारे में पुष्टि की है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में संकेत दिया था कि उन्होंने ईरान पर फिर से हमला करने का ऑप्शन खुला रखा है। जानकारी के अनुसार, इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू भी अमेरिका में मध्यावधि चुनाव खत्म होने के बाद ईरान के खिलाफ बड़ा हमला करने का दबाव बना रहे थे। अब एपी की रिपोर्ट के अनुसार, एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया है कि अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में कुछ ईरानी ठिकानों पर रक्षात्मक हमले किए हैं।

अमेरिका ने सहयोगियों से तैयार रहने को कहा
आपको बता दें कि लगातार ये कयास लगाए जा रहे थे कि अमेरिका में मिड टर्म इलेक्शन के बाद ईरान पर फिर से हमले शुरू हो सकते हैं। इससे पहले खबर सामने आई थी कि अमेरिकी अधिकारियों ने पश्चिम एशिया के कई देशों और क्षेत्रीय सहयोगियों से अगले सप्ताह अमेरिका में होने वाले मध्यावधि चुनावों के बाद ईरान पर संभावित नए सैन्य हमलों और इसके जवाब में ईरान की ओर से की जा सकने वाली जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा है।

नेतन्याहू पर दवाब बनाने का आरोप
AP की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर ईरान के खिलाफ एक बार फिर बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई करने का दबाव बना रहे हैं। नेतन्याहू चाहते हैं कि अमेरिका में मंगलवार को होने वाले मिडटर्म चुनाव के बाद ईरान पर हवाई हमलों की नई कार्रवाई शुरू की जाए। हालांकि, दूसरी ओर मध्य पूर्व के कई अमेरिकी सहयोगी देश ईरान पर नए हमलों के खिलाफ हैं। उन्हें आशंका है कि इससे पूरा क्षेत्र अस्थिर हो सकता है।

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.