Tuesday, November 3, 2026
spot_img

Latest Posts

हार्दिक पांड्या की नहीं होगी टीम इंडिया में सीधी एंट्री! कप्तान शुभमन गिल ने बताई पूरी बात

हार्दिक पांड्या इस वक्त पूरी तरह से फिट नहीं हैं, वे लगातार ट्रेनिंग कर रहे हैं, लेकिन ​टीम इंडिया में वापसी करने से पहले उन्हें डोमेस्टिक क्रिकेट में अपनी फिटनेस साबित करनी होगी, तभी वे अपनी जगह बना पाएंगे।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या पिछले काफी वक्त से टीम से बाहर चल रहे हैं। दरअसल वे अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं, इसलिए बाहर बैठे हैं, लेकिन क्या फिट होने के बाद वे सीधे टीम इंडिया में एंट्री पा जाएंगे। शायद ऐसा नहीं होगा। भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से पहले कप्तान शुभमन गिल ने इस बारे में बताया है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वे आगामी सीरीज में पांड्या को मिस जरूर करेंगे।

कप्तान शुभमन गिल ने जमकर की हार्दिक पांड्या की तारीफ
भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर को खेला जाएगा। इससे पहले कप्तान शुभमन गिल ने मीडिया से बात की तो उसमें हार्दिक पांड्या का भी मामला सामने आया। गिल ने कहा कि अगले साल होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप से पहले टीम हार्दिक पांड्या का इंतजार कर रही है, गिल ने उन्हें शानदार ऑलराउंडर बताया। कप्तान शुभमन ने कहा कि उनकी पांड्या से कई बार बात हुई है। साथ ही उन्होंने जोड़ा कि वे उम्मीद कर रहे हैं कि कुछ वक्त के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे और इसके बाद टीम इंडिया में वापसी कर जाएंगे। साफ तौर पर तो नहीं, लेकिन माना यही जा रहा है कि हार्दिक पांड्या को पूरी तरह से फिट होने के बाद अपनी फिटनेस को घरेलू क्रिकेट में सा​बित करना होगा, उसके बाद ही उन्हें टीम इंडिया में जगह मिल पाएगी।

हार्दिक को खेलना पड़ सकता है सैयद मुश्ताक अली या फिर विजय हजारे ट्रॉफी
हार्दिक पांड्या टेस्ट क्रिकेट तो नहीं खेलते हैं, लेकिन वनडे और टी20 इंटरनेशनल में उनके बिना टीम कई बार अधूरी सी लगती है। इस बीच आईएएनएस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हार्दिक को ठीक होने के बाद पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी या फिर विजय हजारे ट्रॉफी खेलना होगा, उसके बाद वापसी होगी।

मार्च 2026 से अब तक नहीं खेला है हार्दिक ने कोई भी इंटरनेशनल मैच
इस बीच आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच इसी साल मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। उसके बाद से वे टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि इसके बाद वे अपनी टीम के लिए आईपीएल में तो नजर आए थे, लेकिन भारतीय टीम के लिए नहीं खेल पाए हैं। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच मार्च 2025 में खेला था। अब देखना होगा कि कब​ तक टीम इंडिया में हार्दिक की एंट्री हो पाती है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.