Tuesday, November 17, 2026
spot_img

Latest Posts

14 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या का 13 साल पुराना मामला फिर चर्चा में, न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हीरानंद पांडवानी, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

अजमेर (राजस्थान)। राजस्थान के अजमेर जिले से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। हीरानंद पांडवानी ने वर्ष 2013 में 14 वर्षीय बच्ची की कथित निर्मम हत्या और मामले में न्याय नहीं मिलने को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि 29 मई 2013 को एक नाबालिग बच्ची की हत्या कर उसके शव के टुकड़े करके तारागढ़ पहाड़ी के पीछे फेंक दिए गए थे। हीरानंद पांडवानी का कहना है कि इस पूरे मामले से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां उनके पास हैं और वह स्वयं इस घटना के गवाह हैं।

हीरानंद पांडवानी के अनुसार, इस मामले में रामरमन नारायण और महेंद्र नाम के दो पुलिसकर्मियों की कथित भूमिका भी रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना को लेकर उन्होंने कई बार पुलिस और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन आज तक उनकी शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

उनका कहना है कि उन्होंने 181 हेल्पलाइन सहित विभिन्न माध्यमों से लगभग 25 बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी। उनका आरोप है कि उनकी बात सुनने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने के बजाय उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया और पागल तक घोषित कर दिया गया।

हीरानंद पांडवानी का कहना है कि वह लंबे समय से इस मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं। उनकी पत्नी का नाम निशा है और उनकी बहन का नाम पुष्पा है। उन्होंने बताया कि इस घटना से जुड़ी यादें आज भी उन्हें परेशान करती हैं। उनका दावा है कि सपने में भी उन्हें वह बच्ची दिखाई देती है और इंसाफ दिलाने की बात कहती है।

निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

हीरानंद पांडवानी ने प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि वर्ष 2013 की इस कथित हत्या के मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच कराई जाए। उस समय दर्ज शिकायतों, पुलिस रिकॉर्ड, उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहियों की जांच की जाए। साथ ही जिन पुलिसकर्मियों पर उन्होंने आरोप लगाए हैं, उनकी भूमिका की भी निष्पक्ष जांच हो।

तेरह वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद हीरानंद पांडवानी न्याय की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि अजमेर पुलिस और संबंधित प्रशासन इन गंभीर आरोपों को कितनी गंभीरता से लेते हैं और सच्चाई सामने लाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

हीरानंद पांडवानी की मांग है कि 14 वर्षीय बच्ची को न्याय मिले, मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।
कल कुछमन में बात कल पैसे देंगे

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.