Tuesday, October 6, 2026
spot_img

Latest Posts

6 अक्टूबर से महंगी होंगी फ्लाइट टिकट, एक यात्री से 10,000 रुपये तक का फ्यूल सरचार्ज वसूलेगा इंडिगो

एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने एक बयान में कहा कि डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए दूरी के आधार पर फ्यूल सरचार्ज में 100 रुपये से लेकर 350 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
मंगलवार, 6 अक्टूबर से फ्लाइट टिकट महंगी होने जा रही हैं। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने ATF (एविएशन फ्यूल) की बढ़ती कीमतों को ध्यान में रखते हुए डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने की घोषणा की है। इंडिगो ने सोमवार को बताया कि नया फ्यूल सरचार्ज 6 अक्टूबर से लागू होगा, जिससे हवाई सफर महंगा हो जाएगा।
डोमेस्टिक फ्लाइट्स पर 350 रुपये तक बढ़ा फ्यूल सरचार्ज
एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने एक बयान में कहा कि डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए दूरी के आधार पर फ्यूल सरचार्ज में 100 रुपये से लेकर 350 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही, इंडिगो ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए फ्यूल सरचार्ज में बढ़ोतरी की है।

डोमेस्टिक फ्लाइट्स पर 375 रुपये से लेकर 1300 रुपये तक का देना होगा फ्यूल सरचार्ज
इंडिगो ने डोमेस्टिक फ्लाइट्स को लेकर बताया कि 6 अक्टूबर को 00:01 बजे से 500 किमी तक की यात्रा पर प्रत्येक यात्री से 375 रुपये, 1000 किमी तक की यात्रा के लिए 600 रुपये, 1500 किमी तक की यात्रा के लिए 900 रुपये, 2000 किमी तक की यात्रा के लिए 1150 रुपये और 2000 किमी से ज्यादा की यात्रा के लिए 1300 रुपये का फ्यूल सरचार्ज वसूला जाएगा।

इंटरनेशनल फ्लाइट पर लगेगा 10,000 रुपये तक का फ्यूल सरचार्ज
इंडिगो ने बताया कि इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर प्रत्येक यात्री को 1000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक का फ्यूल सरचार्ज देना होगा। इंडिगो ने सार्क देशों में 500 किमी तक की यात्रा के लिए 1000 रुपये, 501 किमी से ज्यादा की यात्रा के लिए 3000 रुपये, दक्षिण पूर्व एशिया की यात्रा के लिए 5500 रुपये, खाड़ी देशों और मध्य पूर्व की यात्रा के लिए 5500 रुपये, उत्तरी और पूर्वी एशिया की यात्रा के लिए 5500 रुपये, अफ्रीका की यात्रा के लिए 6000 रुपये और यूरोप की यात्रा के लिए 10,000 रुपये का फ्यूल सरचार्ज फिक्स किया है।
ATF की कीमतों में भारी बढ़ोतरी से एयरलाइन कंपनियों पर बढ़ा दबाव
इंडिगो ने कहा कि ATF की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है और इसमें हाल ही में महीने-दर-महीने 14% से ज्यादा की बढ़त भी शामिल है। ATF की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के कारण इंडिगो को अपने ऑपरेशनल कॉस्ट स्ट्रक्चर में बदलाव करना पड़ा है, ताकि तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव निपटा जा सके। इंडियो ने बयान में कहा, ”ATF, किसी भी एयरलाइन कंपनी की परिचालन लागत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए कीमतों में इस बढ़ोतरी से इंडिगो समेत सभी एयरलाइन कंपनियों की लागत संरचना और नेटवर्क से जुड़ी आर्थिक स्थिति प्रभावित होने की आशंका है।

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.