सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 4 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 26 कंपनियों के शेयर गिरावट के Stock Market Today 31 August, 2026: सोमवार को घरेलू शेयर बाजार ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की। आज सेंसेक्स 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुला, जबकि निफ्टी 50 ने 0.24 प्रतिशत के नुकसान के साथ ट्रेडिंग शुरू की। हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में इंडिगो, इन्फोसिस, टाटा स्टील जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों ने लाल निशान में कारोबार शुरू किया।
133.78 अंकों की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स
हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 133.78 अंकों (0.17%) की गिरावट के साथ 77,130.73 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 58.10 अंकों (0.24 प्रतिशत) गिरकर 24,117.55 अंकों पर खुला। बताते चलें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त लेकर बंद हुए थे।
निफ्टी 50 की सिर्फ 8 कंपनियों ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार
सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 4 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 26 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 8 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 42 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एटरनल का शेयर आज सबसे ज्यादा 0.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला। जबकि, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो के शेयर ने आज सबसे ज्यादा 2.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।
सेंसेक्स की सिर्फ इन कंपनियों ने की पॉजिटिव शुरुआत
सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज एचडीएफसी बैंक के शेयरों ने 0.56 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.14 प्रतिशत और भारती एयरटेल के शेयरों ने 0.03 प्रतिशत की बढ़त लेकर कारोबार की शुरुआत की।
गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स के ये सभी शेयर
वहीं दूसरी ओर, सोमवार को इन्फोसिस के शेयर 1.63 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.40 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.36 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.33 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.24 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.05 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.05 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.90 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.90 प्रतिशत, टाइटन 0.87 प्रतिशत, बीईएल 0.85 प्रतिशत, टीसीएस 0.85 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.84 प्रतिशत, एलएंडटी 0.84 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.84 प्रतिशत, ट्रेंट 0.83 प्रतिशत, एसबीआई 0.81 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.54 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.50 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.44 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.36 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.35 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.32 प्रतिशत, आईटीसी 0.30 प्रतिशत और सन फार्मा के शेयर 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।साथ लाल निशान में खुले।




