Friday, September 18, 2026
spot_img

Latest Posts

‘बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर के ‘गंजी गुड़िया’ कहने पर छिड़ी बहस, डबल मीनिंग कमेंट्स पर मचा बवाल, भड़के दर्शक

काजी तौकीर की डबल मीनिंग बातों को लेकर न सिर्फ बिग बॉस 20 के घर में हंगामा हुआ, बल्कि दर्शक भी दो गुटों में बंटे गए हैं। कुछ लोगों ने इसे अनुचित बताया तो वहीं कुछ ने सिंगर का बचाव करते हुए कहा कि उनके ‘गंजी गुड़िया’ वाले कमेंट का गलत मतलब निकाला गया और उन्हें निशाना बनाया जा रहा था।
बिग बॉस 20′ के हालिया एपिसोड में साथी कंटेस्टेंट्स ने काजी तौकीर की उन बातों पर सवाल उठाए, जिनके दो मतलब निकाले जा सकते थे। उनकी ‘गंजी गुड़िया’ वाली बात चर्चा का विषय बन गई। कनिका मान ने उनके ‘लॉलीपॉप’ वाले कमेंट का भी जिक्र किया, जिसके बारे में उनका दावा था कि वह अरिश्फा खान के लिए कहा गया था। इस चर्चा ने सोशल मीडिया पर दर्शकों को दो गुटों में बांट दिया। इतना ही नहीं बिग बॉस हाउस में भी जमकर हंगामा देखने को मिला। इसके पहले काजी तौकीर और आम्रपाली दुबे में भी खतरनाक लड़ाई देखने को मिली थी।

काजी तौकीर के डबल मीनिंग कमेंट्स पर हंगामा
कई दर्शकों ने काजी तौकारी के चिप कमेंट करने के लिए आलोचना की, जबकि दूसरों को लगा कि उनकी बातों का गलत मतलब निकाला जा रहा है। स्काउटऑप ने घर के सदस्यों के सामने बताया कि काजी ने कुछ दिन पहले क्या कहा था। उस बातचीत को याद करते हुए स्काउट ने कहा, ‘आपने कहा था कि बिग बॉस हमें गंजी गुड़िया का टास्क देंगे।’ उन्होंने आगे दावा किया कि काजी ने कहा था, ‘मेरा टेस्टोस्टेरोन लेवल बहुत ज्यादा है और यह कमेंट लड़कियों से रिपिट करने को कहा’

काजी तौकीर के कमेंट्स पर दर्शकों का रिएक्शन
बाद में काजी तौकारी की ‘गंजी गुड़िया’ वाली बात दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई, जहां कुछ लोगों को लगा कि सिंगर को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है। वहीं दूसरों का मानना ​​था कि यह टिप्पणी गलत थी। एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे तो ‘गंजी गुड़िया’ वाली बात समझ ही नहीं आई। मुझे नहीं लगता कि #QaziTouqeer का मकसद कुछ भी अपमानजनक कहना था।’ एक अन्य व्यक्ति ने पहले का एक वीडियो रीपोस्ट करते हुए लिखा, ‘काजी मजाक में गंजी गुड़िया वाले टास्क का अंदाजा लगा रहे थे और स्काउट हंस रहे थे, लेकिन अब अचानक उन्हें इस मजाक से दिक्कत हो रही है।
हालांकि, एक अन्य दर्शक ने काजी की आलोचना करते हुए लिखा, ‘कितनी घटिया टिप्पणी है। इससे पता चलता है कि मनोरंजन के नाम पर वह किस हद तक गिर सकते हैं।’
काजी तौकीर के लॉलीपॉप कमेंट पर हुई बहस
कनिका मान ने काजी की ‘लॉलीपॉप’ वाली टिप्पणी का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने काजी को अरिश्फा खान से यह पूछते हुए सुना था, ‘लॉलीपॉप चाहिए?’ जब आसिफ खान और अन्य कंटेस्टेंट्स ने काजी से ऐसे मजाक बंद करने को कहा तो उन्होंने अपना बचाव करते हुए कहा, ‘इसका गलत मतलब नहीं निकलेगा, जब मेरी नीयत गलत नहीं है तो गलत मतलब नहीं निकलेगा।’ काजी ने घर वालों से सवाल किया, ‘तुम लोग क्या-क्या मुद्दा बना रहे हो? तुम लोग क्या बकवास कर रहे हो?’ उन्होंने आगे कहा कि अगर वह गलत हैं तो इसे मान लेंगे, लेकिन कंटेस्टेंट्स से कहा कि वे हर बात का गलत मतलब न निकालें।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.