Saturday, June 13, 2026
spot_img

Latest Posts

क्या सच में मास्टरपीस है ‘बंदर’? लॉर्ड बॉबी की एक्टिंग के दीवाने हुए लोग, डार्क थ्रिलर को लेकर फैंस कर रहे रिएक्ट

बॉबी देओल स्टारर बंदर रिलीज हो गई है। इस फिल्म में उनके साथ सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद, इंद्रजीत सुकुमारन, राज बी शेट्टी और जितेंद्र जोशी भी नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी को लेकर लोगों के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं।
बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। काफी लंबे वक्त के बाद बॉबी देओल अकेले के दम पर किसी फिल्म को लीड कर रहे हैं। बॉबी देओल साल की अपनी पहली बड़ी रिलीज ‘बंदर’ के साथ पूरी तरह तैयार है। लोगों को उनके किरदार से काफी उम्मीदें हैं। बीते दिनों में बदले उनके करियर ग्राफ ने उन्हें कई सुपरहिट किरदार दिए हैं। अब ‘बंदर’ की सस्पेंस से भरी कहानी और कास्टिंग की चर्चा ने इसे सुर्खियों में बनाए रखा है। ‘बंदर’ का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया हैऔर इसकी स्क्रिप्ट सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है। फिल्म रिलीज हो चुकी है और लोगों के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं। आइए जानते हैं कि दर्शक इसके बारे में क्या कह रहे हैं।
लोग कर रहे तारीफ
इसकी स्टार कास्ट में सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद, इंद्रजीत सुकुमारन, राज बी शेट्टी और जितेंद्र जोशी शामिल हैं, जिससे सिनेमा प्रेमियों की दिलचस्पी और बढ़ गई है। फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। कई लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किरदारों के साथ ही कहानी की भी तारीफ कर रहे हैं। वहीं कई लोगों ऐसे भी जिन्हें ये डार्क सस्पेंस थ्रिलर खासा लुभा नहीं रही है। फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों का क्या कहना है और इसे कितना पसंद कर रहे हैं, इसकी शुरुआत पहले एक्स पोस्ट के साथ करते हैं।

एक शख्स ने एक्स पर लिखा, ‘अगर आप सिनेमा से प्यार करते हैं तो आप एक फेवर करें और इस फिल्म बंदर को देखें। क्या शानदार फिल्म हैं, ये कई ऐसे मुद्दे छू रही हैं जो समाज के बायस्ड लॉ को उजागर करते हैं। अनुराग कश्यप आप कितने सच्चे और शानदार फिल्म मेकर हैं। बॉबी देओल, आप पागल हैं और आपका सम्मान है। इसे मिस न करें, जरूर देखें।’

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.