Thursday, September 17, 2026
spot_img

Latest Posts

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा-अरमान के दुख की वजह बनेगा कबीर, मायरा के सीक्रेट बॉयफ्रेंड का हुआ खुलासा

ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि मायरा और कबीर की सीक्रेट लव स्टोरी का खुलासा होने वाला है। वहीं अभिरा-अरमान एक बार फिर से अपनी बेटी के लिए परेशान दिखाई देंगे।
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त इमोशनल ड्रामा देखने को मिलने वाला है। हरतालिका तीज के दिन अभिरा को मायरा के सीक्रेट बॉयफ्रेंड का पता चलने वाला है। इसके बाद अभिरा, मायरा के बॉयफ्रेंड से मिलने को तैयार हो जाएगी। स्टार प्लस के इस लोकप्रिय शो के आने वाले एपिसोड में एक चौंकाने वाला मोड़ आएगा। मायरा की लव स्टोरी अरमान-अभिरा की जिंदगी में उथल-पुथल मचा देगी, जिससे उन्हें एक रात के लिए अलग होना पड़ेगा। वहीं दादी सा अपनी प्यारी बहू अभिरा को शांत रहने और मायरा के साथ अच्छे से बात कपने को कहती है।
मायरा पर फूटा अभिरा का गुस्सा
नए एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिरा अपनी बेटी मायरा पर इसलिए गुस्सा करेगी, क्योंकि इतनी कम उम्र में उसका बॉयफ्रेंड है और उसने यह बात परिवार से छिपाई है। मायरा अपना बचाव करते हुए कहेगी कि वह लड़का बहुत अच्छा है और अभिरा से उससे एक बार मिलने की गुजारिश करते दिखाई देगी। उसे यकीन है कि अभिरा को वह लड़का जरूर पसंद आएगा। अभिरा तब नाराज हो जाएगी, जब मायरा अरमान पर बहुत सख्त होने का आरोप लगाएगी और कहेगी कि वह उस लड़के को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

मायरा के सीक्रेट बॉयफ्रेंड का खुलासा
अभिरा, मायरा को चेतावनी देगी कि वह किसी अनजान लड़के के लिए अरमान के खिलाफ कुछ न कहे। बाद में अभिरा दादी सा कावेरी को मायरा के रिश्ते के बारे में बताते दिखाई देगी। कावेरी सलाह देगी कि अभिरा को पहले उस लड़के से मिलना चाहिए और फिर तय करना चाहिए कि मना करना है या नहीं। अभिरा उलझन में है कि वह उस लड़के से मिले या अरमान से सच छिपाए। कहानी में आगे देखने को मिलेगा कि अभिरा आखिरकार मायरा के बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए मान जाएगी। मायरा बहुत खुश हो जाएगी। हालांकि, अभिरा को यह नहीं पता होगा कि मायरा का बॉयफ्रेंड कोई और नहीं बल्कि कबीर दमानी है, जो पोद्दार परिवार के दुश्मन का बेटा है।

मायरा के बॉयफ्रेंड की वजह से अरमान-अभिरा में अनबन
इस बात का पता चलने पर अभिरा परेशान हो जाएगी और अरमान का सामना न कर पाने के कारण रात भर कावेरी के कमरे में रहने का फैसला करेगी। वहीं अरमान-अभिरा के अचानक दूर हो जाने से उलझन में पड़ जाएगा और सोचगा कि ऐसा क्या हुआ है, जिसकी वजह से उसे अरमान से अलग होना पड़ा। अब, जब मायरा और कबीर की लव स्टोरी आगे बढ़ रही है तो अरमान-अभिरा के बीच फिर से अनबन शुरू होने वाली है। असली ड्रामा तब शुरू होता है, जब अरमान को पता चलेगा कि अभिरा सच जानती थी, लेकिन उसने इसे छिपाने का फैसला किया। क्या मायरा और कबीर का रिश्ता अरमान-अभिरा के बीच हमेशा के लिए दरार पैदा कर देगा?

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.