Thursday, July 9, 2026
spot_img

Latest Posts

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की नई लॉन्च डेट आई सामने, रोहित शेट्टी का शो अगस्त के पहले हफ्ते में होगा ऑन एयर

रोहित शेट्टी के एक्शन से भरपूर रियलिटी शो की नई रिलीज डेट का ऐलान हुआ। ये शो एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया है, जो पहले 25 जुलाई को लॉन्च होने वाला था।
खतरों के खिलाड़ी 15′ का प्रीमियर असल में 25 जुलाई 2026 को होना था, लेकिन स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो को TRP ब्लैकआउट की वजह से आगे बढ़ा दिया गया है। भारत के सबसे लोकप्रिय स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो की नई रिलीज डेट के ऐलान का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, जो आखिरकार आ चुकी है। रोहित शेट्टी के होस्ट किए जाने वाले इस शो के प्रीमियर को लेकर मेकर्स ने सोशल मीडिया पर खास अपडेट शेयर की है। साथ ही एक नया प्रोमो वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें फनी से लेकर डरा देने वाले सीन्स देखने को मिलेंगे।

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ कब आखिरकार होगा?
रोहित शेट्टी के होस्ट किए जाने वाले ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को एक हफ्ते के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। बहुत ज्यादा इंतजार किए जा रहे इस रियलिटी शो का प्रीमियर अब शनिवार, 01 अगस्त 2026 को होगा। नई रिलीज डेट की घोषणा करते हुए, मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक नया प्रोमो जारी किया। इसे शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने लिखा, ‘लगेगी जान की बाजी, क्योंकि शुरू हो रहा है डर का नया दौर! देखिए #KhatronKeKhiladi15, 1 अगस्त से हर शनिवार-रविवार रात 9 बजे सिर्फ कलर्स और जियो हॉटस्टार पर।’

खतरों के खिलाड़ी 15 के कंफर्म कंटेस्टेंट्स
रोहित शेट्टी का पॉपुलर शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में कई बड़े स्टार्स कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आने वाले हैं, जिसमें गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, करण वाही, ऋत्विक धनजानी, अविनाश मिश्रा, जैस्मीन भसीन, हर्ष गुजराल, विशाल आदित्य सिंह, अविका गोर, शगुन शर्मा, फरहाना भट और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी का नाम शामिल है। इस सीज़न में ‘खतरों के खिलाड़ी’ के कई पुराने कंटेस्टेंट्स की भी वापसी हो रही है, जिससे अनुभवी डेयरडेविल्स और नए चैलेंजर्स का दिलचस्प मेल देखने को मिलेगा।

खतरों के खिलाड़ी 15 के टॉप 3
मेकर्स ने फाइनलिस्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अविनाश मिश्रा, फरहाना भट और ऋत्विक धनजानी ने टॉप 3 में जगह बना ली है। वहीं करण वाही चौथे स्थान पर हैं। हालांकि, अभी तक फाइनलिस्ट और विनर के नाम की आधिकारिक पुष्टि हुई है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.