Friday, September 4, 2026
spot_img

Latest Posts

गंगा में बह रहा था 70 साल का बुजुर्ग, हर की पैड़ी पर फिर जो हुआ उसे कैमरे ने कर लिया कैद; VIDEO वायरल

हरिद्वार में गंगा के तेज बहाव में डूब रहे एक बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 70 वर्षीय बुजुर्ग ओवरफ्लो गंगा में बह रहा था, तभी हर की पैड़ी पर मौजूद स्थानीय गोताखोरों ने जान पर खेलकर बचा लिया।
हरिद्वार के रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में हाथी पुल के पास गंगा में बहे एक बुजुर्ग को स्थानीय गोताखोरों ने जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग गंगा के तेज बहाव में फंस गए थे, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। अपनी जान पर खेलकर युवकों ने बुजुर्ग तो बचा लिया और वायरल वीडियो में युवकों के साहस की सराहना की जा रही है।
गंगा से सिक्के निकाल रहे थे युवक, तभी बुजुर्ग पर पड़ी नजर
जानकारी के अनुसार, हर की पैड़ी के आसपास कुछ गोताखोर गंगा से सिक्के निकालने और श्रद्धालुओं द्वारा प्रवाहित किए जाने वाले नारियल पकड़ने का काम करते हैं। बीते सोमवार की शाम को भी युवक और बच्चे यही काम कर रहे थे। तभी अचानक उनकी नजर गंगा में बह रहे एक बुजुर्ग पर पड़ी। पानी का तेज बहाव होने के कारण बुजुर्ग बहता चला जा रहा था और गंगा में कभी नीचे तो कभी ऊपर हो रहा था। बुजुर्ग को बहता देख हाथी पुल के पास स्थानीय दो गोताखोर तुरंत गंगा में कूद गए और काफी मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पल-पल मौत के करीब जा रहा था बुजुर्ग
बुजुर्ग को बाहर निकालने की घटना को घाट पर ही मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि बुजुर्ग तेज पानी में रहता चला जा रहा है और जब लोगों की नजर उसे पर पड़ती है तो एकदम से पानी के नीचे बैठने लगता है। गहरे पानी से और तेज धारा के बीच बुजुर्ग को बचना आसान नहीं था लेकिन दोनों युवकों ने अपनी जान पर खेल कर उसे डूबने से बचा लिया।
रेलिंग से फिसला युवक फिर भी गंगा में लगा दी छलांग
गंगा में कूदने के दौरान एक युवक तो घाट पर लगी रेलिंग पैर फिसल भी गया था लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और सीधा गंगा में छलांग लगाकर बुजुर्ग को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बुजुर्ग की उम्र करीब 70 वर्ष थी, जिसको सुरक्षित निकालने के बाद उनकी हालत सामान्य और वह स्वस्थ हैं। स्थानीय ढाबा संचालक कमल खड़का ने बताया कि घाट पर सिक्के और नारियल पकड़ने वाले युवक अच्छे तैराक और गोताखोर होते हैं। इसी तरह वो लोगों को डूबने से बचाते हैं।

वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मामले की जानकारी जुटा रही है। हरकी पैड़ी चौकी इंचार्ज अंशुल अग्रवाल ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

वहीं, आपको बता दें कि हाल ही में कांवड़ लेने हरिद्वार आए 4 कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई थी। ये सभी कांवड़िए चंडीगढ़ से एक ग्रुप के साथ गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंचे थे जहां नहर में नहाने के दौरान एक कांवड़िया गंगनहर में डूबने लगा, जिसे बचाने की कोशिश में उसके तीन साथी भी डूब गए।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.