Friday, September 25, 2026
spot_img

Latest Posts

नवजात बच्चे की मां से देवर ने बेरहमी से मारपीट का आरोप, अस्पताल में भर्ती

पति बाहर नौकरी पर, घर में मौजूद परिजनों पर भी नहीं रोकने का आरोप; पीड़िता बोली- घर छोड़ने की धमकी दी जा रही

प्रयागराज। जिले के खीरी थाना क्षेत्र के ग्राम जोरवट, तहसील कोरांव में पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला के साथ उसके ही देवर द्वारा बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 15 सितंबर को हुए विवाद के दौरान रोहित लाल प्रजापति ने अपनी भाभी पूजा देवी उम्र करीब 26 वर्ष के साथ मारपीट की। मारपीट में पूजा देवी घायल हो गईं, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बताया जा रहा है कि पूजा का करीब सवा महीने का बच्चा है और वह तीन बच्चों की मां हैं।

पूजा देवी के पति मोहित लाल प्रजापति नौकरी के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं। आरोप है कि 15 सितंबर को घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान मोहित लाल प्रजापति के छोटे भाई रोहित लाल प्रजापति ने पूजा देवी के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता पक्ष का आरोप है कि मारपीट में पूजा को गंभीर चोटें आईं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा।

पीड़िता का आरोप है कि घटना के समय घर में परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। मोहित लाल प्रजापति की भाभी उषा देवी तथा माता-पिता के मौजूद होने के बावजूद विवाद को रोकने के लिए प्रभावी हस्तक्षेप नहीं किया गया। आरोप है कि काफी देर तक विवाद और मारपीट की स्थिति बनी रही।

परिवार में पहले से होता रहा है विवाद

बताया गया है कि परिवार में आए दिन कहासुनी और विवाद की स्थिति बनती रहती थी, लेकिन 15 सितंबर को मामला मारपीट तक पहुंच गया। पीड़िता पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद भी परिवार के बड़े भाई राजेश और पिता की ओर से उसे घर छोड़ने के लिए कहा जा रहा है। आरोप है कि उसे धमकी दी जा रही है कि यदि वह घर से नहीं गई तो उसके साथ दोबारा मारपीट की जा सकती है।

नवजात समेत तीन बच्चों की जिम्मेदारी

पूजा देवी के तीन बच्चे बताए जा रहे हैं। इनमें सबसे छोटा बच्चा अभी करीब सवा महीने का ही है। ऐसे में मारपीट के बाद महिला के घायल होने से बच्चों की देखभाल को लेकर भी परेशानी खड़ी हो गई है। पति मोहित लाल प्रजापति के बाहर नौकरी करने के कारण घटना के समय घर पर उनकी गैरमौजूदगी बताई गई है।

अस्पताल में उपचार के बाद सामने आया मामला

पीड़िता के अस्पताल में उपचार कराने के बाद मामला सामने आया।
इस पर मोहित लाल प्रजापति जी चाहते हैं कि जल्द से जल्द सुनवाई हो और उन्हें इंसाफ दिलाया जाए

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.