रात को सोने से पहले लौंग खाने से गैस, एसिडिटी, कब्ज या पेट फूलने की समस्या नहीं होती है। यह लार और पाचक रसों के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे सुबह पेट खुलकर साफ होता है।
लौंग में यूजेनॉल नाम का तत्व होता है, जो एक नेचुरल एनेस्थेटिक है। रात को इसे चबाने से दांतों का दर्द, मसूड़ों की सूजन और मुंह की बदबू दूर होती है।
लौंग सर्दी-जुकाम से छुटकारा दिलाने में सहायक है। इसकी तासीर गर्म होती है। रात को इसे चबाने से गले में जमा बलगम साफ होता है।




