Sunday, June 7, 2026
spot_img

Latest Posts

दिल्ली में लॉन्च हुआ 85% इथेनॉल वाला E85 तेल, E20 पेट्रोल से 20 रुपये कम है कीमत

देश की दो बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अभी हाल ही में फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली गाड़ियां लॉन्च कि हैं।
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को दिल्ली में E85 फ्यूल को लॉन्च करते हुए देश के पहले E85 फ्यूल स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही, देश में 85 प्रतिशत एथनॉल वाले ईंधन की बिक्री भी आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। बताते चलें कि E85 फ्यूल में 85 प्रतिशत एथनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल होता है। E85 फ्यूल, E20 फ्यूल की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत सस्ता है। दिल्ली में E85 फ्यूल की कीमत 82.12 प्रति लीटर है।
हीरो मोटोकॉर्प और मारुति सुजुकी ने लॉन्च की 85% एथेनॉल से चलने वाली गाड़ियां
बताते चलें कि देश की दो बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अभी हाल ही में फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली गाड़ियां लॉन्च कि हैं। हीरो मोटोकॉर्प ने फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली स्प्लेंडर प्लस और एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल लॉन्च की है। जबकि, मारुति सुजुकी ने फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली वैगनआर लॉन्च की है। फ्लेक्स फ्यूल में 85 प्रतिशत एथनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल होता है।

दिल्ली के पूसा रोड पर खुला E85 फ्यूल स्टेशन
हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली के पूसा रोड स्थित E85 फ्यूल स्टेशन का उद्घाटन करने के बाद मीडिया के साथ बातचीत की। उन्होंने बताया कि E85-ब्लेंडेड फ्यूल खास तौर पर डिजाइन किए गए फ्लेक्स फ्यूल गाड़ियों के लिए है, जिनमें कम्पैटिबल इंजन लगे हों। ये फ्यूल मौजूदा पेट्रोल गाड़ियों के लिए नही हैं। उन्होंने कहा कि E85-कम्पैटिबल गाड़ियों की ओर आगे बढ़ने का काम ऑटोमोबाइल मेकर्स की कड़ी टेस्टिंग के आधार पर किया जाएगा।”

फ्लेक्स फ्यूल वाली गाड़ियों के लिए अलग नंबर प्लेट के लिए विचार
मंत्री ने कहा कि सरकार ये भी सुनिश्चित करने की कोशिश करेगी कि E85-कम्पैटिबल गाड़ियों में एक अलग, आसानी से पहचानी जा सकने वाली नंबर प्लेट हो। उन्होंने आगे कहा, “मुझे उम्मीद है कि कुछ ही हफ्तों के भीतर, हमारे पास दिल्ली-एनसीआर और पुणे-मुंबई-नागपुर बेल्ट में 50 से 100 E85 डिस्पेंसिंग स्टेशन उपलब्ध होंगे।” उन्होंने कहा कि चालू कैलेंडर ईयर के अंत तक इनकी संख्या बढ़कर 500 आउटलेट और 2027 के अंत तक लगभग 5,000 आउटलेट हो जाएगी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.