Thursday, August 13, 2026
spot_img

Latest Posts

कूड़े के ढेर में मिली भगवान श्रीराम और हनुमान जी की प्रतिमा, धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खादर जेजे कॉलोनी से एक मामला सामने आया है, जहां कूड़े के ढेर में भगवान श्रीराम और हनुमान जी की प्रतिमा मिलने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। शिकायतकर्ता मोहम्मद अलीम का कहना है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने धार्मिक प्रतिमा को कचरे के साथ फेंक दिया, जिससे क्षेत्र के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

मोहम्मद अलीम के अनुसार, जब उन्होंने कूड़े के बीच भगवान श्रीराम और हनुमान जी की प्रतिमा देखी तो उन्हें बेहद दुख हुआ। उनका कहना है कि किसी भी धर्म के पूजनीय प्रतीकों का इस प्रकार अपमानजनक स्थिति में मिलना उचित नहीं है। उन्होंने अपील की है कि सभी धर्मों के प्रतीकों का सम्मान किया जाए और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से आग्रह किया है कि मामले की जांच कर यह पता लगाया जाए कि प्रतिमा को कूड़े में किसने फेंका। साथ ही लोगों से यह भी अपील की गई है कि यदि किसी कारणवश धार्मिक प्रतिमाओं का उपयोग नहीं रह जाता है, तो उनका सम्मानपूर्वक विसर्जन या उचित स्थान पर स्थापित करने की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.