Sunday, June 7, 2026
spot_img

Latest Posts

केतु गोचर 2026: मघा नक्षत्र के दूसरे चरण में आकर केतु चमकाएंगे इन 4 राशियों का भाग्य, अचानक मिलेगी सफलता, क्या आपकी राशि है इसमें?

केतु 29 मई 2026 से मघा नक्षत्र के तीसरे चरण में गोचर कर रहा है जो 30 जून को इसी नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश कर जायेगा। जानिए केतु का इस नक्षत्र के दूसरे पद में गोचर किन 4 राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा।
ज्योतिष में केतु को अचानक होने वाली घटनाओं और मोक्ष का कारक माना जाता है। ये ग्रह हमेशा उल्टी चाल ही चलता है। जब भी ये ग्रह अपनी राशि या नक्षत्र बदलता है तो उसका प्रभाव लगभग सभी राशियों पर पड़ता है। इसी कड़ी में केतु 30 जून 2026 को अपना नक्षत्र चरण बदलने जा रहा है। इस दिन केतु मघा नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेगा। ज्योतिष में केतु का ये नक्षत्र गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बता दें मघा नक्षत्र का स्वामी खुद केतु ही है, इसलिए जब भी केतु अपने नक्षत्र में गोचर करता है तो उसकी शक्तियों में बढ़ोतरी हो जाती है। ज्योतिषीय अनुसार, इस गोचर से 4 राशि वालों को जीवन के हर क्षेत्र में अचानक अपार सफलता प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं। आइए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए केतु का नक्षत्र गोचर काफी लाभकारी साबित होगा।
नौकरी और बिजनेस में सुनहरी सफलता मिलेगी।
लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे।
अचानक से किसी काम में बड़ी सफलता पाएंगे।
अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट के पीछे भाग रहे थे तो इस अवधि में वो अचानक से आपको मिल सकता है।
पैतृक संपत्ति से आपको अचानक अच्छा धन प्राप्त हो सकता है।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए केतु का गोचर शानदार रहेगा।
आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।
जोखिम भरे कार्यों में बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं।
कार्यस्थल पर बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।
कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए यह गोचर करियर के लिहाज से शानदार साबित होगा।
आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा।
कई माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है।
फंसा हुआ पैसा अचानक से वापस मिल सकता है।
नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं।
नौकरी में मनचाही जगह ट्रांसफर मिल सकता है।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए केतु का गोचर करियर में सुनहरी सफलता दिलाने वाला साबित होगा।
अचानक से धन-धान्य में वृद्धि देखने को मिलेगी।
लंबे समय से अटके हुए काम आपके बनने शुरू हो जायेंगे।
अगर आपके कहीं निवेश किया हुआ है तो उससे आपको अचानक से अच्छा धन प्राप्त हो सकता है।
साझेदारी में काम कर रहे लोगों को तगड़ा मुनाफा हो सकता है।
केतु के अशुभ प्रभावों से बचने के उपाय
केतु के अधिपति देवता भगवान गणेश हैं इसलिए अगर आपकी कुंडली में केतु कमजोर है तो हर बुधवार गणेश जी को दूर्वा और मोदक जरूर अर्पित करें।
नियमित रूप से कुत्तों को दूध, रोटी या बिस्किट खिलाने से भी केतु ग्रह मजबूत हो सकता है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.