Wednesday, August 12, 2026
spot_img

Latest Posts

चार बच्चों की परवरिश के साथ 4-5 साल से बना रहीं भोजपुरी-हिंदी वीडियो, अब रंगीला को वायरल होने का इंतजार; बोलीं- गांव से निकलकर पूरे सीतामढ़ी तक पहुंचे मेरी आवाज

सीतामढ़ी। जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के चुटका गौरा गांव की रहने वाली रंगीला इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने वीडियो को पहचान दिलाने के लिए लगातार मेहनत कर रही हैं। रंगीला पिछले करीब चार-पांच वर्षों से भोजपुरी और हिंदी भाषा में वीडियो बना रही हैं। परिवार की जिम्मेदारियों के बीच सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना उनके लिए आसान नहीं है, लेकिन इसके बावजूद वह लगातार अपने कंटेंट के जरिए लोगों तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रही हैं।

रंगीला की शादी राजू राम से हुई है। दंपती के चार बच्चे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य होने के कारण घर का खर्च चलाना आसान नहीं है। उनके पति राजू राम को जो भी काम मिलता है, वह मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। वहीं रंगीला भी घर-परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी संभालने के साथ वीडियो बनाने में समय दे रही हैं।

रंगीला का कहना है कि वह कई वर्षों से लगातार वीडियो बना रही हैं, लेकिन अभी तक उनके वीडियो को वह पहचान और वायरलिटी नहीं मिल पाई है जिसकी उन्हें उम्मीद है। उनका कहना है कि वह सिर्फ मनोरंजन के लिए वीडियो नहीं बनातीं, बल्कि अपने परिवार के बेहतर भविष्य और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में मदद के लिए सोशल मीडिया के जरिए आगे बढ़ना चाहती हैं।

भोजपुरी और हिंदी गानों पर वीडियो बनाने वाली रंगीला का कहना है कि उनके कंटेंट में लगातार मेहनत रहती है। परिवार की जिम्मेदारियों के बावजूद वह शूटिंग और वीडियो तैयार करने के लिए समय निकालती हैं। उनका मानना है कि यदि लोगों का समर्थन मिले तो उनकी मेहनत को नई पहचान मिल सकती है।

रंगीला ने बताया कि सोशल मीडिया पर उनके पति राजू राम भी उनका सहयोग करते हैं। परिवार की आर्थिक चुनौतियों के बीच पति का साथ मिलने से उनका हौसला बढ़ता है। चार बच्चों की परवरिश के साथ सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहना उनके लिए चुनौतीपूर्ण है, लेकिन वह अपने सपने को छोड़ना नहीं चाहतीं।

अब रंगीला की अपील है कि उनके वीडियो को केवल चुटका गौरा गांव तक सीमित न रखा जाए। वह चाहती हैं कि नानपुर, सीतामढ़ी और पूरे बिहार के लोग उनके वीडियो देखें और यदि कंटेंट पसंद आए तो उसे लाइक, शेयर और सब्सक्राइब कर उनका समर्थन करें।

रंगीला का कहना है कि उन्हें किसी बड़े मंच या खास पहचान की नहीं, बल्कि लोगों के छोटे-छोटे सहयोग की जरूरत है। उनका सपना है कि वर्षों से बनाई जा रही उनकी भोजपुरी और हिंदी वीडियो को अधिक से अधिक लोग देखें और उनकी मेहनत को पहचान मिले।

चार बच्चों की जिम्मेदारी, पति की मेहनत-मजदूरी और सीमित साधनों के बीच रंगीला का सोशल मीडिया सफर जारी है। अब उनकी नजर दर्शकों के समर्थन पर है। उनका कहना है कि अगर लोगों का प्यार मिला तो गांव की एक साधारण महिला की आवाज सोशल मीडिया के जरिए पूरे बिहार तक पहुंच सकती है।

संपर्क नंबर: 7672980075

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.