ग्रीन टी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर ग्रीन टी शरीर की कई समस्याओं को दूर करती है साथ ही यह वजन कंट्रोल करने में भी काफी कारगर है। लेकिन कुछ लोग सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीते हैं क्या यह तरीका सही है? चलिए जानते हैं?
सुबह के समय ज़्यादातर लोग ग्रीन टी पीते हैं। यह खाली पेट, आपको अपने कैफीन के ज़रिए धीरे-धीरे जगाता है। लेकिन आमतौर पर एक्सपर्ट खाली पेट इस ड्रिंक को पीने की सलाह नहीं देते हैं। खासकर, अगर आपको गैस, एसिडिटी और पाचन से जुड़ी परेशानियां हैं तो सुबह खाली पेट इसका सेवन न करें। चलिए जानते हैं इसे पीने का सही समय क्या है?
ग्रीन टी दोपहर का खाना खाने से 30 मिनट पहले या बाद में पीना एक बेहतरीन ऑप्शन है। ऐसा करने से न्यूट्रिएंट्स का एब्ज़ॉर्प्शन बेहतर होता है। इसके अलावा आप शाम के चार बजे के आसपास, भी ग्रीन टी पी सकते हैं। इससे लंच के बाद होने वाली सुस्ती दूर होती है जो मीठा खाने की इच्छा को कंट्रोल करती है और शरीर को शाम तक ऊर्जावान बनाए रखती है।
ग्रीन टी का नियमित रूप से सेवन करने से पाचन बेहतर होता है। साथ ही यह ड्रिंक मोटापा घटाता है और पेट फूलने की समस्या को कम करने में सहायक है।




