Thursday, September 17, 2026
spot_img

Latest Posts

इंदौर के सांवेर में बड़ा हादसा, मकान तोड़ते समय अचानक भरभराकर गिरा मलबा, 4 महिलाओं की मौत

इंदौर के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में जर्जर मकान ढहने से 3 महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इंदौर के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। यहां जर्जर मकान गिरने से 4 महिलाओं की अचानक मौके पर मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को एमवाय अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद मलबा हटाने और राहत-बचाव का काम शुरू किया गया।
दरअसल, सांवेर क्षेत्र में जर्जर मकान को तोड़ने का काम चल रहा था, उसी दौरान मकान का हिस्सा अचानक गिर गया। वहां मौजूद लोग मलबे की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को इंदौर ज़िले में एक जर्जर घर को गिराने के दौरान मलबे में दबने से चार महिला मजदूरों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गईं।
डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस उमाकांत चौधरी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि यह हादसा ज़िला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर सांवेर कस्बे में हुआ, जब रि-कंस्ट्रक्शन के लिए एक जर्जर घर को गिराने का काम चल रहा था।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.