Monday, October 12, 2026
spot_img

Latest Posts

रवींद्र जडेजा ने ठोकी धमाकेदार सेंचुरी, टीम ने रणजी ट्रॉफी में बना दिए करीब 400 रन

री समाप्त हो गई। रवींद्र जडेजा को धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने आउट किया। रवींद्र के अलावा टीम के लिए प्रेरक मांकड़ ने भी शतकीय पारी खेली। उन्होंनेरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा कर लिया है। उनके अलावा प्रेरक मांकड़ ने भी शतकीय पारी खेली। वहीं उत्तीसगढ़ की ओर से देव आदित्य सिंह ने पांच सफलताएं हासिल की।
रणजी ट्रॉफी के मुकाबले शुरू हो चुके हैं और भारतीय खिलाड़ी अपना अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने बल्ले से कमाल किया है, उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा कर लिया है। वे रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के लिए खेलते हैं। मजे की बात ये है कि सेंचुरी पूरी होने के बाद उन्हीं के पुराने साथी जडेजा ने ही उन्हें आउट किया। इस बीच सौराष्ट्र की टीम ने करीब 400 रनों का स्कोर अपनी पहली पारी में लगा दिया है।
रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बीच मैच
सौराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बीच रणजी ट्रॉफी एलाइट ग्रुप बी में मैच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए सौराष्ट्र की टीम ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 392 रन बना लिए हैं। टीम के लिए रवींद्र जडेजा ने 209 बॉल का सामना कर 102 रन बनाए। ये उनका प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 16वां शतक है। उन्होंने इस दौरान सात चौके लगाए। जैसे ही जडेजा आउट हुए, पा 150 बॉल पर 129 रन बनाए। इसमें 15 चौके और एक छक्का शामिल रहा।

चिराग जानी ने भी खेली अच्छी पारी
इन दो बल्लेबाजों के शतक के अलावा सौराष्ट्र के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज चिराग जानी रहे, जिन्होंने 148 बॉल खेलकर 83 रन बनाए। उन्होंने 12 चौके और तीन छक्के लगाए। बाकी कोई बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा सका। हालांकि दो शतक और एक अर्धशतक की मदद से टीम ने एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर लिया।

छत्तीसगढ़ के लिए देव आदित्य सिंह ने लिए पांच विकेट
बात अगर छत्तीसगढ़ के गेंदबाजों की करें तो देव आदित्य सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 24 ओवर में 67 रन देकर पांच विकेट लेने में कामयाबी हासिल की। रुद्र प्रताप और धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने दो विकेट अपने नाम किए। एक सफलता संदीप वॉरियर को मिली। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि छत्तीसगढ़ की टीम अपनी पहली पारी में कितने रन बनाने में कामयाबी हासिल करती है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.