Monday, August 17, 2026
spot_img

Latest Posts

आखिरी तीन बॉल पर चाहिए थे तीन रन, फिर जॉस बटलर की कप्तानी वाली टीम ने किया कमाल

द हंड्रेड लीग का रोमांचक फाइनल मैच ट्रेंट रॉकेट्स और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। जॉस बटलर की कप्तानी में सुपर जायंट्स ने पहली बार टी20 लीग के खिताब पर कब्जा किया है।
आखिरी तीन बॉल पर टीम को तीन रन चाहिए हों, लेकिन इसके बाद भी दो बॉल शेष रहते हुए मैच जीत लिया गया हो, ऐसा कम ही दिखाई देता है, लेकिन ये करिश्मा द हंड्रेड टूर्नामेंट में देखने के लिए मिला है। इस लीग का फाइनल मुकाबला ट्रेंट रॉकेट्स और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। जॉस बटलर की कप्तानी में सुपर जायंट्स ने पहली बार इस खिताब​ को अपने नाम करने में सफलता हासिल की है। फाइनल मैच में कमाल का खेल देखने के लिए मिला। महिला हंड्रेड लीग का खिताब ट्रेंट रॉकेट्स ने जीत लिया है।

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने जीता पहला टी20 खिताब
द हंड्रेड का फाइनल मैच ट्रेंट रॉकेट्स और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रेंट रॉकेट्स ने 100 बॉल पर 8 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। टीम के लिए कोई बल्लेबाज 50 का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। एन्यूरिन डोनाल्ड ने 19 बॉल पर 38 रनों की एक अच्छी पारी खेली। इसके बाद जब मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की टीम रनों का पीछा करने के लिए उतरी तो टिम साइफर्ट ने 39 बॉल पर 72 रनों की धमाकेदार पारी खेली। हालांकि इसके बाद टीम की गाड़ी पटरी से उतर गई।

तीन बॉल पर चाहिए थे तीन रन, लियाम डॉसन ने छक्का ठोक जिता दिया मैच
जब 97 बॉल का खेल हो गया, तब टीम को आखिरी तीन बॉल पर तीन रन की जरूरत थी। मैच काफी हद तक फंसा हुआ नजर आ रहा है। 98वीं बॉल पर लियाम डॉसन ने छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। ये पहली बार है, जब सुपर जायंट्स ने किसी टी20 टूर्नामेंट को अपने नाम किया है। ये आईपीएल की एलएसजी यानी लखनऊ सुपर जायंट्स की ही टीम है। मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की टीम की कमान जॉस बटलर के हाथ में है और उन्होंने टीम को ट्रॉफी जिता दी।

दो बार फाइनल में पहुंचकर चूक गई थी सुपर जायंट्स की टीम
मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की टीम साल 2022 और 2023 में रनरअप रही थी, लेकिन खिताब से एक कदम से चूक गई थी, लेकिन अब टीम ने इस सूखे को आखिरकार खत्म करने में सफलता हासिल कर ली है। जॉस बटलर इससे पहले टी20 विश्व कप का खिताब भी अपनी कप्तानी में टीम को जिता चुके हैं और अब एक और टी20 लीग जीत ली है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.