Friday, October 9, 2026
spot_img

Latest Posts

वैभव सूर्यवंशी का सपना आज होगा साकार! क्या कप्तान श्रेयस अय्यर का दिल पसीजेगा

आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। रांची में होने वाले इस मैच की प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी के खेलने की संभावना नजर आ रही है। हालांकि इसका फैसला कप्तान श्रेयस अय्यर को करना है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाना है। पहला मैच जीतकर टीम इंडिया पहले ही 1-0 की बढ़त बना चुकी है, अब उसकी नजर इसे और बढ़ाने पर होगी। आज का मुकाबला रांची में खेला जाएगा। इस बीच सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या आज वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिलेगा। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर का दिल क्या आज पसीजेगा। क्या वे वैभव को प्लेइंग इलेवन में शामिल करेंगे। अगर ऐसा हुआ तो वैभव के लिए आज का​ दिन ऐतिहासिक बन जाएगा।
भारत में अब तक एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी अब तक भारत के लिए 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, लेकिन खास बात ये है कि उन्होंने भारत में एक भी मैच नहीं खेला है। उन्हें इंग्लैंड में इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिला, इसके बाद वे जिम्बाब्वे में भी खेले। यहां तक कि जापान में जब एशियन गेम्स हो रहे थे, तब भी वे भारत के लिए खेले, लेकिन जैसे ही मैच भारत में होने शुरू होते हैं, वे टीम में तो रहते हैं, लेकिन प्लेइंग इलेवन से बाहर हो जाते हैं। हालांकि जिस उम्मीद के साथ उन्हें टीम इंडिया में लाया गया था, उसमें वे खरे नहीं उतरे हैं।

एशियन गेम्स के दो मैचों में भी नहीं चला था वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
एशियन गेम्स के दो मैचों में वैभव को खेलने का मौका मिला था। तब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में 38 और पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए फाइनल में 15 रनों की छोटी सी पारी खेली थी। उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद थी। वे शुरुआत तो अच्छी कर रहे हैं, लेकिन इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पा रहे हैं। इस बीच मामला ये भी है कि सलामी बल्लेाबाज संजू सैमसन का भी बल्ला नहीं चल रहा है।

संजू सैमसन भी नहीं बना पा रहे हैं रन, चार मैचों में केवल एक बार किया दहाई का आंकड़ा पार
संजू सैमसन पिछली चार पारियों में केवल एक ही बार दहाई का आंकड़ा पार पाए हैं। पिछले ही मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू ने 11 रन बनाए थे। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में दो रन और श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में केवल सात रन बनाकर आउट हो गए थे। यहां तक जापान के खिलाफ खेले गए मैच में भी वे 9 ही रन बना सके थे। यानी वे भी बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे हैं। ऐसे में हो सकता है कि संजू सैमसन को आज के मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखकर वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जाए।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.