Saturday, July 11, 2026
spot_img

Latest Posts

ईरान पर नए हमले के बाद ट्रंप और नेतन्याहू के बीच हुई बातचीत, खाड़ी देशों की स्थिति पर हुई चर्चा

अमेरिकी ने ईरान पर एक बार फिर से हमला कर दिया है। इस हमले के बाद ट्रंप और नेतन्याहू के बीच बातचीत हुई। इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि खाड़ी देशों के हालातों पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई।
ईरान पर हाल ही में हुए अमेरिकी हमलों के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को इस पूरी घटना की जानकारी दी। इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा X पर साझा की गई एक पोस्ट के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच शाम को बातचीत हुई, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच निरंतर समन्वय स्थापित किया गया। इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान में कहा गया है, “राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम नेतन्याहू को खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी गतिविधियों की जानकारी दी। पीएम नेतन्याहू ने तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन और उनके समर्थकों द्वारा इजरायल राज्य के अस्तित्व के खिलाफ दिए गए बयानों की गंभीरता और इजरायल की सीमाओं पर सुरक्षा क्षेत्रों की आवश्यकता पर जोर दिया।”
RGC ने अमेरिकी ठिकाने पर किया हमला
इससे पहले ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने गुरुवार को दावा किया कि उसने उत्तरी जॉर्डन में स्थित अमेरिकी अल-अजराक एयरपोर्ट पर 10 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। आईआरजीसी ने इसे “पश्चिम एशिया में दुश्मन का कमांड और कंट्रोल सेंटर” बताया। यह हमला वाशिंगटन द्वारा तेहरान पर हाल ही में किए गए हमले के जवाब में किया गया था। ईरान की सरकारी मीडिया IRIB द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, आईआरजीसी ने कहा कि मिसाइल हमले अमेरिका द्वारा किए गए कथित आक्रमण के जवाब में की गई कार्रवाई का “दूसरा चरण” है। बयान में कहा गया, “आज दोपहर 2:20 बजे, आईआरजीसी के लड़ाकू विमानों ने पश्चिम एशिया में दुश्मन के कमांड और कंट्रोल सेंटर और जॉर्डन के अल-अजराक स्थित दुश्मन के हवाई अड्डे को 10 बैलिस्टिक मिसाइलों से नष्ट कर दिया।”

अमेरिकी ठिकानों पर अधिक हमलों की चेतावनी
आईआरजीसी ने चेतावनी दी है कि अमेरिका की और सैन्य कार्रवाई से क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों पर और हमले होंगे। आईआरआईबी द्वारा जारी बयान में कहा गया है, “अगर अमेरिकी आतंकवादी सेना अपनी आक्रामकता दोहराती है, तो क्षेत्र में अन्य अमेरिकी ठिकाने भी हमारी भारी गोलाबारी से सुरक्षित नहीं रहेंगे।” बयान में आगे कहा गया है कि ईरान ने पहले ही चेतावनी दी थी कि बार-बार हमले होने पर वह अपनी सैन्य प्रतिक्रिया का विस्तार करेगा। इसी बीच, जॉर्डन ने पुष्टि की कि ईरान से मिसाइलों के देश के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद हवाई हमले के सायरन सक्रिय कर दिए गए हैं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.