Tuesday, September 15, 2026
spot_img

Latest Posts

क्या AI दुनिया पर कब्जा कर लेगा, रोबोट शहरों में घुसकर लोगों को खत्म कर देंगे? जानिए डोनाल्ड ट्रंप ने इस पर क्या कहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि AI के विकास को सीमित करने की कोई भी कोशिश एक घिनौनी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा है कि जो AI की रेस को जीतेगा वही दुनिया में सबसे आगे होगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI से जुड़ी चिंताओं को सिरे से नकार दिया है। ट्रंप ने AI के विकास पर किसी भी तरह की रोक लगाने की आवश्यकता को खारिज कर दिया है। ट्रंप ने कहा है कि AI के तेजी से विकास और निगरानी की कमी की चेतावनियां नकारात्मक सोच का नतीजा है। ट्रंप ने ये भी कहा है कि उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा में चीन के सामने अमेरिका की साख खोने की चिंता है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर के कहा है कि AI का दुनिया पर कब्जा कर लेने का दावा झूठ है।
ये ग्लोबल वार्मिंग के स्कैम से भी बेतुका- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर किए गए पोस्ट में कहा- मैं झूठ का पर्दाफाश करने वाला हूं। और अभी मैं एक और झूठ का पर्दाफाश कर रहा हूं कि AI दुनिया पर कब्जा कर लेगा, उसे निगल जाएगा और बर्बाद कर देगा, और रोबोट हमारे शहरों में घुस आएंगे और हम सबको खत्म कर देंगे। यह ‘रूस, रूस’ वाले झूठ या ग्लोबल वार्मिंग के स्कैम से भी ज्यादा बेतुका है।”

AI दुनिया पर कब्जा नहीं कर रहा- ट्रंप
ट्रंप ने आगे कहा- “ये दावा कि AI दुनिया पर कब्जा कर लेगा एक झूठ है। ठीक वैसे ही जैसे ग्लोबल वार्मिंग का दावा था (जिसके बारे में कहा गया था कि अब तक सब मर चुके होंगे), या ‘रूस, रूस, रूस’, ‘यूक्रेन, यूक्रेन, यूक्रेन’, या महाभियोग का पहला या दूसरा झूठ। ये सब कट्टरपंथी वामपंथी डेमोक्रेट हैं, जो कभी हार नहीं मानते, लेकिन जीतते भी शायद ही कभी हैं। उम्मीद है कि वोटरों को असलियत समझ आ गई होगी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.