Tuesday, June 30, 2026
spot_img

Latest Posts

तेलंगाना राज्य कार्यकारिणी की बैठक में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले- राज्य को कांग्रेस का ATM बना दिया गया

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस की तरफ से झूठी गारंटियां दी गई थीं, जिनका लाभ आज तक जनता को नहीं मिला।
हैदराबाद: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तेलंगाना राज्य कार्यकारिणी की बैठक में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “6 गारंटियों का वादा किया गया, लेकिन 3 साल में एक भी पूरा नहीं हुआ। युवाओं को न बेरोजगारी भत्ता मिला, न महिलाओं से किया आर्थिक सहायता का वादा निभाया गया। जनता के लिए नहीं, कांग्रेस के नेता सिर्फ दिल्ली दरबार को खुश करने में लगे हैं।”

नितिन नवीन ने कहा, “तेलंगाना को विकास का इंजन नहीं, कांग्रेस का ATM बना दिया गया है। झूठी गारंटियों के पोस्टर आज भी सड़कों पर हैं, लेकिन उनका लाभ जनता तक कभी नहीं पहुंचा।”

तेलंगाना सरकार ने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया: नितिन
नितिन नवीन ने कहा, “तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने लगातार हिंदू आस्था और देवी-देवताओं का अपमान किया है। अय्यप्पा स्वामी मंदिर पर हुए हमले का जवाब जनता लोकतांत्रिक तरीके से देगी। जनता ने केसीआर और बीआरएस को सबक सिखाया, अब कांग्रेस की बारी है।”

नितिन नवीन ने कहा, “परिवारवाद, भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी की राजनीति करने वालों को सत्ता से बाहर करना होगा। विपक्षी दलों को भ्रष्टाचार और परिवारवाद जोड़ता है, जबकि भाजपा की राजनीति तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण की है।”

कार्यकर्ताओं में भरा जोश
नितिन नवीन ने बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा, “मैं यहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से आने वाले वर्षों में और अधिक संघर्ष करने का आह्वान करने आया हूं। 2047 तक विकसित भारत की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संकल्पना को साकार करने के लिए हम सभी को अपना पुरुषार्थ करना होगा। समर्पण और संकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा।”

नितिन नवीन ने कहा, “जो लोग पूछते हैं कि हमें पश्चिम बंगाल में किस प्रकार जीत मिली, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि इस जीत के पीछे हमारे विचार हैं, हमारा नेतृत्व है और हमारे कार्यकर्ताओं का संघर्ष है।”

नितिन नवीन ने कहा, “आज भाजपा का विशाल वटवृक्ष आप देख रहे हैं, ये हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है। 1980 में स्थापित भाजपा को 1984 के चुनाव में सिर्फ दो सीटें मिली थीं। आज यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसका श्रेय भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को जाता है, जो सबसे निचले स्तर पर काम करते हुए कमल खिलाने का संकल्प पूरा करते हैं।”

नितिन नवीन ने कहा, “कुछ लोग पूछते हैं कि क्या बदला? पूरे विश्व में इस देश के तिरंगे का सम्मान बदल गया है। कल तक पाकिस्तान का झंडा कश्मीर के लाल चौक पर लहरा दिया जाता था, और दिल्ली में बैठी कांग्रेस सरकार मौन रहती थी। आज कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा लहरा रहा है। ये नए भारत की तस्वीर है। लेकिन अभी हमें और भी काम करना है।”

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.