Wednesday, July 29, 2026
spot_img

Latest Posts

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का कर्मचारी सस्पेंड, अनुशासनहीनता मामले में बड़ा एक्शन

उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में चढ़ावे और दान के प्रबंधन में कथित अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। मंदिर का एक कर्मचारी सस्पेंड किया गया है।
देहरादूनः श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के एक कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई तब की गई जब मंगलवार को चार सदस्यों की एक टीम ने बद्रीनाथ धाम में दान के मैनेजमेंट में कथित गड़बड़ियों की जांच शुरू की। बता दें कि श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) एक कानूनी संस्था है जो उत्तराखंड में बद्रीनाथ मंदिर के साथ-साथ 44 अन्य धार्मिक स्थलों और कई स्कूलों व धर्मशालाओं का मैनेजमेंट करती है।
जांच के बाद किया गया सस्पेंड

BKTC के चेयरमैन हेमंत द्विवेदी ने बताया कि कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को शुरुआती जांच में गड़बड़ी के संकेत मिलने के बाद सस्पेंड किया गया। नौटियाल मंदिर समिति में प्राइवेट सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रहा था। द्विवेदी ने कहा कि मंदिर समिति भ्रष्टाचार के मामले में ज़ीरो-टॉलरेंस की नीति अपनाती है और अगर जांच के दौरान कोई कर्मचारी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, यह मामला तब चर्चा में आया जब सोशल मीडिया पर बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की गिनती के दौरान गड़बड़ियों के आरोप सामने आए। इसके बाद ‘भैरव सेना’ नाम के एक संगठन ने शिकायत दर्ज कराकर जांच और FIR दर्ज करने की मांग की। पिछले हफ़्ते चार सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई थी, जिसमें BKTC के सीनियर सदस्य फाइनेंस कंट्रोलर हेम कांडपाल, लीगल ऑफिसर SS बर्तवाल, चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर राजन नैथानी और केदारनाथ के सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर DS भुजवान शामिल थे।

सीएम ने बनाई जांच के लिए कमेटी

कमेटी ने सीसीटीवी फुटेज, संबंधित कर्मचारियों के बयान और अन्य ज़रूरी दस्तावेज़ों के आधार पर जांच शुरू की। इस बीच, सीसीटीवी कैमरे बदलने को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। हालांकि, BKTC के CEO ने साफ़ किया कि कैमरे बदलना एक रूटीन प्रक्रिया का हिस्सा था और पुराने DVR का पूरा रिकॉर्ड जांच में इस्तेमाल के लिए सुरक्षित रखा गया है।

वहीं, अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी होने के आरोपों के बीच बद्रीनाथ धाम में भी ऐसे आरोप सामने आने से कांग्रेस ने पुष्कर सिंह धामी सरकार की आलोचना की है। उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पूरे मामले की न्यायिक जांच या विधानसभा की संयुक्त समिति से जांच कराने की मांग की है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.