Wednesday, June 3, 2026
spot_img

Latest Posts

पहलगाम हमले में इस्तेमाल मोबाइल कराची-लाहौर से आए थे:इनमें बैसरन की लोकेशन-स्क्रीनशॉट थे; 4 साल पहले खरीदे, हमले से हफ्तेभर पहले एक्टिव हुए

पहलगाम आतंकी हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने नया खुलासा किया है। NIA के मुताबिक हमले में शामिल आतंकियों का 28 जुलाई को एनकाउंटर हुआ था। इनके पास से दो मोबाइल RedMi 9T (ऑरेंज) और दूसरा RedMi Note 12 (ब्लैक) बरामद हुए थे।

NIA के मुताबिक दोनों फोन की जानकारी निकाली गई। इसमें सामने आया कि मोबाइल 2021 और 2023 में चीन की कंपनी Xiaomi की सप्लाई चेन के जरिए पाकिस्तान पहुंचाए गए थे। RedMi 9T कराची की कंपनी Tech Sirat Pvt Ltd ने इम्पोर्ट कराकर कराची डिलीवर कराया था।

NIA ने बताया कि आतंकियों ने पहलगाम की बैसरन घाटी में हमले की प्लानिंग पहले से कर रखी थी। फोरेंसिक जांच के दौरान मोबाइल के नेविगेशन एप AlpineQuest में बैसरन की लोकेशन सेव मिली। साथ ही बैसरन घाटी के कई स्क्रीनशॉट भी मिले जो 15-16 अप्रैल को लिए गए थे। 22 अप्रैल को अटैक हुआ था।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.