Wednesday, July 29, 2026
spot_img

Latest Posts

CM मोहन यादव ने किसानों से चर्चा के लिए गठित की कमेटी, आज होगी बातचीत, बोले- ‘सरकार अन्नदाताओं के साथ’

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा गठित कमेटी आज बुधवार को किसान संगठनों से चर्चा करेगी। इस कमेटी में राज्य सरकार के 5 मंत्री और विधायक शामिल हैं। सीएम मोहन ने कहा है कि सरकार किसानों के साथ है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद एवं सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से कमेटी गठित की है। आज ये कमेटी भारतीय मजदूर संघ के साथ विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेगी। सीएम द्वारा गठित कमेटी में कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, मंत्री कृष्णा गौर, मंत्री विश्वास सारंग तथा विधायक रामेश्वर शर्मा शामिल हैं।
क्या है बैठक का उद्देश्य?
इस बैठक का उद्देश्य किसान संगठनों के सुझावों एवं मांगों पर विस्तार से चर्चा करना तथा किसानों के हित में आवश्यक निर्णयों एवं आगे की कार्यवाही के लिए सुझाव प्राप्त करना है। राज्य सरकार किसानों के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान एवं कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में यह बैठक आयोजित की जा रही है।

कमेटी में कौन-कौन?
किसानों से चर्चा के लिए यह कमेटी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा बनाई गई है। यह कमेटी आज भारतीय मजदूर संघ के साथ में सभी किसान संगठनों से चर्चा करेगी। इनमें शामिल हैं-:

एंदल सिंह कंसाना, कृषि मंत्री
राकेश सिंह , लोकनिर्माण मंत्री
कृष्णा गौर, मंत्री
विश्वास सारंग, मंत्री
रामेश्वर शर्मा, विधायक
किसानों की बेहतरी के लिए सरकार प्रतिबद्ध- CM
किसानों को संदेश देते हुए अपने संबोधन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- “किसानों के कल्याण के लिए हम किसान कल्याण वर्ष मना रहे हैं। किसानों से जुड़े मुद्दे के समाधान के लिए हमने एक कमेटी का गठन किया है। कमेटी में कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री राकेश सिंह, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर शामिल है। कमेटी अधिकारियों के साथ मिलकर किसानों से संवाद करेंगी। किसानों की बेहतरी के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार किसानों के साथ खड़ी है। जनता को कष्ट ना हो इसकी चिंता सभी को करना होगी। उम्मीद है किसान संगठनों से संवाद से जल्द समाधान निकलेगा।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.