Wednesday, June 3, 2026
spot_img

Latest Posts

दिल्ली में मालवीय नगर के रेस्तरां में लगी भीषण आग, 21 की मौत, मरने वालों में सबसे ज्यादा विदेशी

दिल्ली स्थित मालवीय नगर के एक रेस्तरां में बुधवार, 3 जून को भीषण आग लग गई. इस अग्निकांड में 20 लोगों की मौत हो गई वहीं कई लोगों ने अपनी जान कूद कर बचाई
एक आधिकारिक बयान में कहा गया- आज सुबह 08:48 बजे मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे बीएंडबी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और बचाव, निकासी तथा राहत कार्य शुरू कर दिया. 08 दमकल गाड़ियों की सहायता से आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया है. पुलिस, अग्निशमन विभाग और अन्य आपातकालीन एजेंसियों के समन्वित प्रयासों से 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि इस दुखद घटना में 21 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है. बचाव और तलाशी अभियान अभी भी जारी है तथा प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित एजेंसियां मौके पर तैनात हैं. जैसे-जैसे अन्य जानकारी प्राप्त होगी, उसे साझा किया जाएगा.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.