Sunday, August 2, 2026
spot_img

Latest Posts

नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीतने पर दिया बड़ा बयान, कहा – अगर मैं नहीं हूं तो भी हमारे पास अब अच्छे थ्रोअर हैं

नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जैवलिन थ्रो के मेडल इवेंट में सिल्वर पदक जीतने के बाद जहां अपने बयान में इसकी खुशी जाहिर की तो वहीं उन्होंने कांस्य पदक जीतने वाले यश वीर सिंह की भी जमकर तारीफ की।
भारतीय स्टार जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा जो पिछले एक साल में फिटनेस की समस्या से काफी जूझते हुए दिखाई दिए उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में फिर से अपना वही पुराना कमाल दिखाने के साथ सिल्वर मेडल को अपने नाम किया। नीरज चोपड़ा इसी के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में जैवलिन थ्रो इवेंट में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए। मेडल जीतने के बाद नीरज ने चोट के बाद पूरी तरह से फिट होकर जहां अपनी वापसी को लेकर बयान दिया तो वहीं इसी इवेंट में कांस्य पदक जीतने वाले यश वीर सिंह की भी उन्होंने जमकर तारीफ की और कहा कि अब यदि मैं नहीं भी हूं तो भी हमारे पास मेडल जीतने वाले एथलीट मौजूद हैं। भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स का 9वां दिन काफी शानदार रहा जिसमें अब मेडल की कुल संख्या 23 पहुंच चुकी है।
पोडियम पर साथ खड़ा होना शानदार एहसास है
नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा कि आज एशियन गेम्स की यादें ताजा हो गईं, जब किशोर कुमार जेना और मैंने मेडल जीते थे। मुझे बहुत खुशी है कि यशवीर ने इतने अहम मौके पर अपना पर्सनल बेस्ट थ्रो किया, जिसमें पोडियम पर साथ खड़ा होना शानदार एहसास है। मैंने भी इस सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और मेरी वापसी सही दिशा में आगे बढ़ रही है और अभी आगे कई अहम इवेंट आने वाले हैं। सबसे बड़ी खुशी यह है कि अगर मैं मैदान पर नहीं भी हूं या चोटिल हूं, तब भी अब हमारे पास अच्छे थ्रोअर हैं। यशवीर अब 85 मीटर के क्लब में पहुंच गया है और रोहित भी अच्छा कर रहा है। यह देखकर बहुत खुशी होती है कि देश में जैवलिन थ्रो को लेकर काफी टैलेंट सामने आ रहा है।

आज मेरा सिर्फ एक थ्रो अच्छा रहा
ग्लासगो के ठंडे मौसम को लेकर भी नीरज चोपड़ा ने अपने बयान में आगे कहा कि आज मेडल इवेंट में मेरा सिर्फ एक थ्रो अच्छा रहा जिसमें बाकी के थ्रो और बेहतर हो सकते थे। मुझे ठंडे मौसम में अच्छा प्रदर्शन करने में दिक्कत होती है और मैं गर्म मौसम पसंद करता हूं। बता दें कि अब नीरज चोपड़ा आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले डायमंड लीग में हिस्सा लेते हुए दिख सकते हैं।
पीएम मोदी ने नीरज और यश वीर सिंह को दी बधाई
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा और कांस्य पदक विजेता यश वीर सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करने के साथ उनको बधाई दी है। पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए लिखा कि ग्लासगो में पुरुषों की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा ने शानदार सिल्वर मेडल जीता! उन्होंने एकबार फिर जबरदस्त निरंतरता, संयम और जज्बा दिखाया है। उनकी कामयाबी हर भारतीय को गर्व से भर देती है। भविष्य की उनकी कोशिशों के लिए मेरी शुभकामनाएं।
वहीं पीएम मोदी ने 24 साल के यश वीर सिंह को कांस्य पदक जीतने पर बधाई देने के साथ लिखा कि पुरुषों की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर यश वीर सिंह को बधाई! उन्होंने शानदार थ्रो किया, जो उनके जोश और लगन को दिखाता है। उनकी यह उपलब्धि कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। भविष्य की उनकी कोशिशों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.