Saturday, August 1, 2026
spot_img

Latest Posts

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप, युवती बोली- सात साल के रिश्ते के बाद मिला धोखा, आरोपी पर कार्रवाई की मांग

दरभंगा (बिहार)। दरभंगा जिले के कोच थाना क्षेत्र की रहने वाली सरस्वती ने एक युवक राजा सिंह पर शादी का झूठा वादा कर वर्षों तक रिश्ते में रखने, शारीरिक शोषण करने और बाद में शादी से इनकार कर देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का दावा है कि वर्ष 2020 में दोनों की दोस्ती हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ भविष्य के सुनहरे सपने दिखाए। पीड़िता का आरोप है कि इसी भरोसे के आधार पर दोनों के बीच संबंध बने, लेकिन अब आरोपी अपने वादे से मुकर गया है।

सरस्वती का कहना है कि आरोपी उसे जमुना नगर में किराए के कमरे में रखता था और लगातार यह भरोसा देता रहा कि जल्द ही दोनों की शादी होगी। पीड़िता का आरोप है कि करीब चार से पांच महीने तक वह उसके साथ रहा, लेकिन 26 जून को अचानक उसे छोड़कर चला गया। इसके बाद जब उसने शादी की बात की तो आरोपी ने कथित रूप से साफ इनकार कर दिया और अब किसी दूसरी युवती से शादी करने की तैयारी कर रहा है।

पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ प्रेम, विश्वास और विवाह के नाम पर धोखा किया गया है। उसका कहना है कि उसे मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित किया गया तथा अब उसे अकेला छोड़ दिया गया है। सरस्वती ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए।

सरस्वती ने यह भी दावा किया है कि आरोपी का एक मामला जमुना थाना क्षेत्र में भी चल रहा है तथा वह वहां नियमित रूप से उपस्थित नहीं होता। हालांकि इस संबंध में स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। पीड़िता ने कहा कि यदि आरोपी किसी अन्य युवती से शादी करता है तो वह कानूनी कार्रवाई का सहारा लेगी। उसका कहना है कि वह चाहती है कि जिस तरह का धोखा उसके साथ हुआ, वैसा किसी अन्य युवती के साथ न हो।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.