Wednesday, June 3, 2026
spot_img

Latest Posts

केरल में कल पहुंचेगा मानसून, 15 से ज्यादा राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी; राजस्थान-कश्मीर में गिरेंगे ओले

नई दिल्लीः दक्षिण-पश्चिम मानसून चार जून यानी कल केरल में दस्तक देगा। जिससे देश के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है। साथ ही तेज़ हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम वैज्ञानिक नीथा के. गोपाल ने कहा, “अगर मौजूदा मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहता है, तो विभाग 4 जून को आधिकारिक तौर पर मानसून के आगमन की घोषणा कर देगा।” आमतौर पर केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक जून के आसपास पहुंच जाता है। इस बार इसके पहुंचने में देरी हुई है।
केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मानसून के आगमन को देखते हुए मौसम विभाग ने केरल में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार के लिए अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर और मलप्पुरम ज़िलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं। इसके अलावा, गुरुवार को पथानामथिट्टा और कोझिकोड में भी ज़ोरदार बारिश होने की उम्मीद है। मौसम अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि कुछ इलाकों में कम समय में ही 11 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारत के बड़े हिस्सों में मानसून से पहले बारिश हो सकती है। कई इलाकों में बिजली कड़कने, तेज़ हवाओं और मध्यम से भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की उम्मीद है। जिन राज्यों में आंधी-तूफान की गतिविधियां होने की संभावना है, उनमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड शामिल हैं। वहीं, केरल, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 3-8 जून के दौरान अरुणाचल प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 50-60 किमी की रफ्तार से आंधी चल सकती है। कुछ जगहों पर 70 किमी की स्पीड से आंधी चलने की संभावना है।

राजस्थान में धूल भरी आंधी और कश्मीर में ओले गिरने की संभावना

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में 3 से 6 जून के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में 3 और 4 जून को कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में 3 जून को कुछ जगहों पर धूल भरी आँधी चलने की बहुत अधिक संभावना है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.