Thursday, August 6, 2026
spot_img

Latest Posts

ग्वालियर में फूटा गंदे पानी का नाला, करिश्मा कॉलोनी जलभराव से बनी टापू, लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल

ग्वालियर। शहर के डीडी नगर क्षेत्र स्थित करिश्मा कॉलोनी, केला देवी मंदिर के पास कोठारी हाउस, थपक प्याऊ इलाके में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे गंदे पानी का नाला टूट जाने से पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया। देखते ही देखते गंदा पानी सड़क पर फैल गया और आसपास के मकानों में भी भरने लगा। हालात इतने खराब हो गए कि लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि समस्या की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देने के बावजूद समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

स्थानीय निवासी नवल किशोर मिश्रा का कहना है कि नाला टूटने के कारण गंदा पानी पूरे रास्ते में फैल गया है। सड़क पूरी तरह पानी में डूब गई है, जिससे आने-जाने का रास्ता बाधित हो गया है। घरों के बाहर कई फीट तक गंदा पानी जमा होने से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रहवासियों का आरोप है कि टूटे हुए नाले से निकल रहा दूषित पानी बदबू फैला रहा है। पानी में कीड़े-मकोड़े और अन्य जीव-जंतु दिखाई दे रहे हैं, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द नाले की मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

स्थानीय लोगों ने नगर निगम से तत्काल नाले की मरम्मत, जलभराव की निकासी और क्षेत्र में सफाई एवं कीटनाशक दवा का छिड़काव कराने की मांग की है। रहवासियों का कहना है कि लगातार बनी इस समस्या के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है और प्रशासन को इसे गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान करना चाहिए।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.