Saturday, August 8, 2026
spot_img

Latest Posts

पहले ही दिन खुल गई टीम इंडिया की पोल, एक विकेट के लिए तरसते रहे गेंदबाज

भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच प्रैक्टिस मैच शुरू हो चुका है। इसमें भारतीय टीम पहले गेंदबाजी कर रही है, लेकिन गेंदबाजों को एक एक विकेट के लिए तरसना पड़ा।
भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला जाएगा, उसमें अभी वक्त है, लेकिन उससे पहले शुक्रवार से प्रैक्टिस मैच शुरू हो गया है। भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच तीन दिन का वार्मअप मैच शुरू हुआ तो भारतीय टीम को पहले गेंदबाजी के लिए आना पड़ा। उम्मीद की जा रही थी कि जल्द ही विकेट मिलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दिग्गज गेंदबाज एक एक विकेट के लिए तरसते हुए नजर आए।

श्रीलंका इलेवन ने बिना किसी नुकसान के बना लिए थे 100 से अधिक रन
भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच मैच में जब भारतीय टीम पहले ही दिन गेंदबाजी के लिए आई तो किसी को उम्मीद नहीं थी कि विरोधी टीम इतने वक्त तक बिना विकेट के खेलती रहेगी। श्रीलंका इलेवन ने 100 से ज्यादा रन बना लिए और भारत को एक भी विकेट नहीं मिला। खास तौर पर निशान मधुश्का ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। जब टीम के 100 रन पूरे हो गए थे, तब 63 बॉल पर 65 रन बना चुके थे। यानी वे करीब 100 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे थे। वहीं रविंदु धीमी, लेकिन ठोस बल्लेबाजी कर रहे थे।

सभी गेंदबाजी नाकाम साबित हुए
इस दौरान मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध, रवींद्र जडेजा, गुरनूर बरार और कुलदीप यादव ने गेंदबाजी की, लेकिन सारे हथियार कुंद साबित हुए। सभी ने अपनी गेंदों पर रन दिए और विकेट भी नहीं मिला। ये भारत के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। भारत की तो पूरी असली टीम खेल रही है, लेकिन श्रीलंका के कुछ ही इंटरनेशनल खिलाड़ी इस मैच में हैं। जब 15 अगस्त से असली मुकाबला शुरू होगा, तब क्या होगा, ये देखना दिलचस्प होगा। जब 110 रन के स्कोर पर विकेट मिला भी तो वो किसी गेंदबाज ने नहीं गिराया, रन आउट के माध्यम से पहला विकेट मिला

शुभमन गिल पहले दिन नहीं उतरे, केएल राहुल कर रहे हैं कप्तानी
इस बीच इस मैच के पहले दिन कप्तान शुभमन गिल मैदान पर नहीं उतरे। पता चला है कि उनके हाथ में हल्की सी चोट लगी है। हालांकि इससे ज्यादा टेंशन की बात नहीं है, क्यों​कि हो सकता है बाकी दिनों में वे मैदान में उतरें। पहले दिन गिल की गौरमौजूदगी में केएल राहुल ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली। ये मैच तीन दिन का है और रविवार को समाप्त हो जाएगा। उसके बाद सीधे 15 अगस्त से पहला टेस्ट गॉल में शुरू होगा।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.